05 Jun 2026
Breaking News Exclusive
टोल कर्मियों द्वारा पीछा करने व शोर मचाने पर इंजीनियर को पिटाई कर छोड़ा नहर में नहाते समय दो युवकों की डूब कर मौत 400 बीघा गेहूं की नरई जली, किसानों का भारी नुक़सान स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को वितरित की गई निशुल्क पुस्तकें दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की हुई मौत गौरव बने वाणिज्य कर अधिकारी युवक ने किशोरी को बहाने से बुलाकर अपने घर में किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज डीएम ने 30 लाख रुपये खाते में आने के मामले में टीम गठित कर जांच कराई शुरू जीएसटी टीम ने सरिया सीमेंट व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर मारे छापे चेकिंग के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार, 5 इंजन और 2 मोटरसाइकिल बरामद

ट्रक और बाइक में भीषण टक्कर : भीषण सड़क हादसे में 2 भाईयों कि मौत

Share:

पीलीभीत में स्थित बीसलपुर-बरखेड़ा मार्ग पर शनिवार रात ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार गांव नारायनपुर निवासी शिवम और उसके तहेरे भाई विकास की मौत हो गई। विकास ने बरखेड़ा सीएचसी में इलाज के दौरान दम तोड़ा। हादसा इतना भीषण था कि युवकों की बाइक ट्रक के नीचे फंसकर काफी दूर तक घिसटती चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बरखेड़ा थाना के गांव नारायनपुर निवासी शिवम (20) पुत्र गया प्रसाद अपने तहेरे भाई विकास (17) पुत्र हरिशंकर के साथ बाइक से बरखेड़ा की ओर से गांव जा रहा था। शनिवार रात लगभग साढ़े आठ बजे उसकी बाइक बीसलपुर मार्ग पर पतरसिया पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई। दोनों भाई ट्रक के नीचे आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक 20 मीटर से अधिक दूरी तक घिसटती चली गई। हादसे में शिवम की मौके पर ही मौत हो गई। विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे का पता चलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने ट्रक को रोक लिया।

सूचना पर बरखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को सीएचसी बरखेड़ा भेजा गया है। जहां विकास ने भी दम तोड़ दिया। उधर, हादसे का पता चलते ही मृतक के परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। पुलिस ने चालक को कब्जे में लिया है। ग्रामीण एक घंटे से अधिक समय से ट्रक को रोके हैं। पुलिस ग्रामीणों को समझाने में जुटी है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement