05 Jun 2026
Breaking News Exclusive
टोल कर्मियों द्वारा पीछा करने व शोर मचाने पर इंजीनियर को पिटाई कर छोड़ा नहर में नहाते समय दो युवकों की डूब कर मौत 400 बीघा गेहूं की नरई जली, किसानों का भारी नुक़सान स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को वितरित की गई निशुल्क पुस्तकें दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की हुई मौत गौरव बने वाणिज्य कर अधिकारी युवक ने किशोरी को बहाने से बुलाकर अपने घर में किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज डीएम ने 30 लाख रुपये खाते में आने के मामले में टीम गठित कर जांच कराई शुरू जीएसटी टीम ने सरिया सीमेंट व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर मारे छापे चेकिंग के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार, 5 इंजन और 2 मोटरसाइकिल बरामद

: रामलीला परिसर में दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे 

Share:
पीलीभीत :- पीलीभीत जिले के एक गांव में रात जागरण के दौरान दो पक्षों में कहासुनी हो गई थी जिसको स्थानीय लोगों ने समझा बुझाकर शांत करा दिया उसी को लेकर आज दोनों पक्षों में बीसलपुर रामलीला मेले में फिर विवाद हो गया जिसमें दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हुए हैं। बीसलपुर कोतवाली पुलिस ने मेडिकल करा कर कार्रवाई शुरू कर दी है। दियोरिया कलां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेनीपुर निवासी ललित मोहन पुत्र महेंद्र ने आरोप लगाते हुए बताया कि रविवार की रात गांव में जागरण हो रहा था इसी दौरान गांव के ही एक परिवार से उनकी मामूली कहांसुनी हो गई थी जिसको ग्रामीणों ने शांत करा दिया वहीं आज सोमवार बीसलपुर नगर में स्थित रामलीला परिसर में ललित मोहन खड़ा हुआ था इसी दौरान उनके गांव के ही लगभग एक दर्जन लोग मेला ग्राउंड पहुंच गए इससे पहले ही दोनों पक्ष कुछ समझ पाते जब तक दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी डंडे चले जिसमें दोनों पक्ष से एक महिला सहित पांच लोग घायल हो गए एक पक्ष से घायल सर्वेश,उमेंद्र, एवं ललित मोहन वहीं दूसरे पक्ष से वीरेंद्र व उनकी पत्नी सुनीता घायल हो गई इसके बाद सभी घायलों को बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया लेकिन दोनों पक्षों में एक बार फिर बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी जमकर झगड़ा हुआ इसके बाद अस्पताल के स्टाफ के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई वहीं सूचना मिलते ही बीसलपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला पुलिस फोर्स के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तब जाकर मामला शांत हुआ जिसके बाद दोनों पक्षों का पुलिस की मौजूदगी में ही मेडिकल परीक्षण हुआ जिसमें से ललित मोहन की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। बीसलपुर कोतवाली इंचार्ज संजीव कुमार शुक्ला ने बताया है कि दोनों पक्षों से तहरीर दे दी गई है कार्रवाई कि जा रही है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement