17 Apr 2026
Breaking News Exclusive
400 बीघा गेहूं की नरई जली, किसानों का भारी नुक़सान स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को वितरित की गई निशुल्क पुस्तकें दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की हुई मौत गौरव बने वाणिज्य कर अधिकारी युवक ने किशोरी को बहाने से बुलाकर अपने घर में किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज डीएम ने 30 लाख रुपये खाते में आने के मामले में टीम गठित कर जांच कराई शुरू जीएसटी टीम ने सरिया सीमेंट व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर मारे छापे चेकिंग के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार, 5 इंजन और 2 मोटरसाइकिल बरामद रसोई गैस सिलेंडर बुक कराने को उमड़े उपभोक्ता ब्लाक परिसर में समारोह आयोजित कर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी

: समाजवादी पीडीए चर्चा कार्यक्रम हुआ आयोजित

Share:
पीलीभीत:- सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार 130 विधानसभा के सेक्टर संख्या 28 ग्राम बेहटा एवं ग्राम सिसैया साहब सेक्टर संख्या 25 में समाजवादी पीडीए चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा एवं विशिष्ट अतिथि सपा जिला उपाध्यक्ष बालकराम सागर एवं सपा जिला उपाध्यक्ष काशीराम सरोज रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता 130 विधानसभा पूर्व प्रत्याशी दिव्या पी गंगवार एवं कार्यक्रम का संचालन रूपलाल गंगवार महातिया ने किया सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों के आरक्षण को खत्म करने का काम कर रही है। भाजपा सरकार संविधान को भी खत्म करने का काम कर रही है। नौजवान किसान मजदूर में आम जनता मूलभूत सुविधाओं के अभाव में परेशान है और जनता की आवाज को दबाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पीडीए के तहत सर्व समाज को उसका हक दिलाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने सभी सम्मानित ग्राम वासियों से कहा कि 2027 में एकजुट होकर भाजपा सरकार से मुक्त होकर समाजवादी सरकार बनवाने एवं अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने की अपील की। पूर्व प्रत्याशी बीसलपुर दिव्या पी गंगवार ने अपने संबोधन में कहा सरकार पिछड़ा, दलित अल्पसंख्यकों के साथ अन्याय कर रही है। उनके हक अधिकार को छीना जा रहा है। हमें इस सरकार के खिलाफ लड़ते हुए पीडीए को एकजुट कर समाजिक न्याय को स्थापित करना है। साथ ही उन्होंने समाजवादियों को पीडीए के एकसूत्र में बंधने का अनुरोध किया। सपा जिला उपाध्यक्ष बालकराम सागर ने भी अपने सम्बोधन में कहा कि पीडीए तीन शब्दों का संयोग नहीं है बल्कि यह सामाजिक न्याय की वह धारा है जो लोगो को समान अधिकार दिलाने का प्रतीक है। सपा जिला उपाध्यक्ष काशीराम सरोज ने अपने संबोधन में कहा पीडीए केवल एक राजनैतिक रणनीति नहीं बल्कि सामाजिक न्याय का आदोंलन है। यह समानता सम्मान, और अवसरो की लडाई है। अगर हम मिलकर प्रयास करें तो एक नये भारत का निर्माण कर सकते है। जहाँ जाति धर्म और वर्ग से ऊपर उठकर सबको समान अधिकार मिले, पीडिए जनचर्चा कार्यक्रम में कई सम्मानित नेतागणों ने अपने अपने विचार रखे। इस मौके पर मुख्य रूप से सपा जिला उपाध्यक्ष बीडी प्रजापति, सपा महिला सभा 128 विधानसभा अध्यक्ष पिंकी पाल, मलखान सिंह वर्मा, चौधरी प्रदीप पटेल, फैजान खां, तोताराम सागर, सालिकराम गंगवार, बंटी शर्मा, महेंद्र गंगवार पूर्व प्रधान, ओमपाल गंगवार, अनिल कुमार गंगवार, भूदेव गंगवार, पंकज कुमार, सलीम रजा, अवि गंगवार, पूरनलाल, सुनील कुमार गंगवार, सूरज सागर, राजेश कुमार, रामपाल पटेल, रुकमणी देवी, श्रीकृष्ण, हरिशंकर पटेल, छत्रपाल गौतम, जगदीश प्रसाद, हरिओम पटेल, शोभित पटेल, जितिन पटेल, अरविंद पासवान, अखिलेश कुमार, मुकेश कुमार, मनोहर लाल, रामपाल गंगवार, प्रेमपाल कश्यप, पंकज कुमार, नरपति लाल, अरविंद गंगवार, श्रीपाल, धीरेन्द्र कुमार, प्रदीप कुमार, विक्रांत सिंह, अनिल कुमार, अर्जुन कुमार राठौर, विमल कुमार राठौर, राजपाल राठौर, दीनदयाल, महेंद्र पाल, राजेश्वर, कृष्ण कुमार, सर्वेश कुमार, कुणाल कुमार, पुरुषोत्तम, अवनीश कुमार, दीपक कुमार, उद्देश्य पटेल, अनुज पटेल, प्रेमराज पासवान पूर्व प्रधान सहित तमाम सम्मानित नेतागण पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement