05 Jun 2026
Breaking News Exclusive
टोल कर्मियों द्वारा पीछा करने व शोर मचाने पर इंजीनियर को पिटाई कर छोड़ा नहर में नहाते समय दो युवकों की डूब कर मौत 400 बीघा गेहूं की नरई जली, किसानों का भारी नुक़सान स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को वितरित की गई निशुल्क पुस्तकें दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की हुई मौत गौरव बने वाणिज्य कर अधिकारी युवक ने किशोरी को बहाने से बुलाकर अपने घर में किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज डीएम ने 30 लाख रुपये खाते में आने के मामले में टीम गठित कर जांच कराई शुरू जीएसटी टीम ने सरिया सीमेंट व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर मारे छापे चेकिंग के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार, 5 इंजन और 2 मोटरसाइकिल बरामद

: सीएम का लाइव प्रसारण देखा, विधायक ने शिक्षकों को दी शुभकामनाएं

Share:

पीलीभीत:- शिक्षक दिवस के अवसर पर गांधी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विधायक बरखेड़ा स्वामी प्रवक्तानंद मुख्य आकर्षण बने। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के लखनऊ लोकभवन से हुए लाइव प्रसारण को जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित जिले के शिक्षकों और प्रधानाचार्यों के साथ बैठकर देखा और सुना।

मुख्यमंत्री ने शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत विद्यालयों का कायाकल्प हुआ है और बच्चों को निःशुल्क पुस्तकें, यूनिफॉर्म, जूते-मोजे, बैग और स्वेटर जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों से बच्चों को पोषण मिशन से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है ताकि वे स्वस्थ और शिक्षित बन सकें।

विधायक ने क्या कहा, पढ़ें 

इस मौके पर विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण होते हैं और उनके बिना राष्ट्र की प्रगति की कल्पना अधूरी है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी जी की पहल को जनपद के लिए प्रेरणादायी बताया और सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

शिक्षक हुए सम्मानित 

कार्यक्रम के दौरान जनपद स्तर पर शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रधानाचार्यों और नोडल अधिकारियों को शॉल ओढ़ाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में एस.एन. इंटर कॉलेज के जिला नोडल अधिकारी इंतजार खान, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुभाष कुमार, एच.आर.के. इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य फिरोज अहमद, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या अनीता रानी, आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या सुमन देवी, वीरांगना अवंतीबाई जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या अजय चौहान, एस.एन. इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. जावेद अहमद तथा गुरूनानक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कमल मोहन पांडेय शामिल रहे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement