06 Jun 2026
Breaking News Exclusive
टोल कर्मियों द्वारा पीछा करने व शोर मचाने पर इंजीनियर को पिटाई कर छोड़ा नहर में नहाते समय दो युवकों की डूब कर मौत 400 बीघा गेहूं की नरई जली, किसानों का भारी नुक़सान स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को वितरित की गई निशुल्क पुस्तकें दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की हुई मौत गौरव बने वाणिज्य कर अधिकारी युवक ने किशोरी को बहाने से बुलाकर अपने घर में किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज डीएम ने 30 लाख रुपये खाते में आने के मामले में टीम गठित कर जांच कराई शुरू जीएसटी टीम ने सरिया सीमेंट व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर मारे छापे चेकिंग के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार, 5 इंजन और 2 मोटरसाइकिल बरामद

: बिलसंडा में दस समितियों पर गहमागहमी के बीच कड़ी टक्कर समिति चुनाव

Share:
पीलीभीत/बिलसंडा   सहकारी समितियों पर मंगलवार को गहमागहमी के बीच नामांकन दाखिल किए गए। बिलसंडा में किसान सेवा सहकारी समिति पर सबसे ज्यादा गहमागहमी रही। चेयरमैन अटल सिंह जायसवाल, डिकेगुप्ता, नरेंद्र मोहन सक्सेना, बंटी शुक्ला, सुनील शुक्ला, अनुपम दीक्षित समेत तमाम लोग सुबह से ही जुट गए। दोपहर को इस सीट से दो नामांकन जमा हुये। खास बात ये है कि डेलीकेट के लिए भी भाजपाई लामबन्द हैं। कई सीटों पर पार्टी में ही विरोध है। कार्यकर्ता आमने सामने हैं। कुछ सीटों के लिये बड़े नेताओं ने ही मोर्चा संभाला है। एसओ अचल कुमार खुद फोर्स लेकर बिलसंडा समिति पर मौजूद रहे। बिलसंडा के अलावा घुंघईचया, भदेंगकंजा, इमलिया गंगी, घुरीखास, बमरोली, जमुनिया महुआ, नांद, सिंधौरा खरगपुर समितियों पर पुलिस बल की मौजूदगी में नामांकन दाखिल हुए। करीब 10 से ज्यादा सीटों पर निर्विरोध डेलीकेट चुने गये हैं। जिन सीटों पर एक से ज्यादा प्रत्याशी हैं वहां चुनाव के लिये जोरआजमाइश शुरू हो गई है। कुछ समितियों पर नियम विरुद्ध वोट बनाने के आरोप लगे हैं।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement