: भाजपा ने जन जागरण यात्रा निकालकर प्राकृतिक खेती किए जाने की जगाई अलख
JS News 24
/
Mon, Apr 10, 2023
/
Post views : 71
पीलीभीत/बीसलपुर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्राकृतिक खेती एवं श्री अन्न जन जागरण अभियान के तहत नगर में जागरूकता यात्रा निकालकर लोगों को प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रेरित किया तथा किसानों को पत्रक वितरित किए।
रविवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के तत्वाधान में पार्टी कार्यकर्ता मोहल्ला दुवे स्थित राधा कृष्ण बैंकट हॉल में एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर यहां से प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए जन जागरण यात्रा निकाली
कार्यकर्ता अपने हाथों में प्राकृतिक खेती करने के पत्रक लेकर नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े विभिन्न मार्गों से होते हुए कार्यकर्ता प्राचीन दुबे सरोवर के तट पर एकत्र हुए यहां उन्होंने सभा कर प्राकृतिक खेती के महत्व की जानकारी दी। बाद में किसानों को पत्रक वितरित किए। राधा कृष्ण बैंकट हॉल स्थित पार्टी कार्यालय में प्राकृतिक खेती एवं अन्न जन जागरण अभियान के तहत कार्यशाला हुई जिसे संबोधित करते हुए जिला महामंत्री अमित अग्रवाल ने कहा कि देश में तेजी से बढ़ रही बीमारियों पर अंकुश लगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर पूरे भारत में प्राकृतिक खेती को करने के लिए बढ़ावा दिया जा रहा है इस मिशन के तहत 9 अप्रैल से 14 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसमें जगह-जगह बैठकों का आयोजन कर वा जन जागरण यात्रा निकालकर किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाना पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व। नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता ने कहा कि रासायनिक खादो से उगने वाली खेती स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो रही है। तरह-तरह की बीमारियों के लोग शिकार हो रहे हैं। इसलिए सभी का जीवन बचाने के लिए प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना नितांत आवश्यक है। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक मनोज गुप्ता ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्राकृतिक खेती को अपनाकर ही जनमानस के प्राणों की रक्षा हो पाएगी तथा विभिन्न जानलेवा होने वाली बीमारियों से भी छुटकारा मिल जाएगा। इस मौके पर हरि रामकृष्ण गुप्ता, प्रकाश वर्मा, अनुभव अवस्थी महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष सुमन कश्यप, डॉ रिंकी शर्मा, माया शर्मा, सुनीत कुमार सक्सेना, शशीकांत, शिवकुमार, तेजवीर सिंह, धर्मेंद्र सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन राजीव पाठक कर रहे थे।