: भाकियू कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
JS News 24
/
Sun, Apr 16, 2023
/
Post views : 77
पीलीभीत/बीसलपुर
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने मंडी समिति परिसर स्थित किसान भवन में अपना एक दिवसीय धरना देकर अपना मांग पत्र नायब तहसीलदार को सौंपा मांग पत्र में उनकी मांगे 5 मई तक पूरा न होने पर तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना देने को चेतावनी दी।
पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत किसान यूनियन के कार्यकर्ता मंडी में किसान भवन में एकत्र हुए जहां उन्होंने अपना धरना प्रारंभ किया धरना देने के पश्चात उन्होंने किसान भवन में पहुंचे नायब तहसीलदार सतीश चंद्र को अपना ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में भाकियू कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहां है कि विगत 14 फरवरी को जब वह अपनी मांगों को लेकर बिलसंडा में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए थे उस समय तहसीलदार संजय यादव तथा खंड विकास अधिकारी सुनील जायसवाल ने मौके पर पहुंचकर आश्वासन दिया था कि उनकी मांगें जांच कराने के बाद शीघ्र ही पूर्ण कर दी जाएंगी किंतु लंबा समय बीत जाने के बावजूद भी प्रशासन उनकी मांगों पर लेश मात्र भी ध्यान नहीं दे रहा है तहसील अध्यक्ष संतराम कुशवाहा ने ज्ञापन में चेतावनी दी है कि यदि 4 मई तक उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो वह तहसील मुख्यालय पर अपना अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ कर देंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से महिला प्रकोष्ठ की तहसील अध्यक्ष मोहनी बर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष वीरपाल राजपूत ,रामपाल, पूरनलाल, भीमसेन रामगोपाल गंगवार, कन्हैया लाल ,नारायण लाल, प्रेम शंकर, दुर्गा देवी, शकुंतला देवी, गोदावरी देवी, कैलाश देवी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।