: युवती को ले गया दूसरे समुदाय का युवक, हंगामा
JS News 24
/
Sat, Feb 24, 2024
/
Post views : 123
पीलीभीत जिले में युवती को ले गया दूसरे समुदाय का युवक,परिजनों ने घेरा बरखेड़ा थाना जमकर काटा हंगामा , बरखेड़ा थानाध्यक्ष पर लगाया सांठगांठ का आरोप।
पीलीभीत:- दूसरे समुदाय का युवक पांच दिन पहले एक युवती को ले गया। युवती का सुराग नहीं लगने और आरोपी पर कार्रवाई न होने से नाराज परिजनों ने शुक्रवार देर रात्रि बरखेड़ा थाने को घेरने के साथ पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगाया। बरखेड़ा थानाध्यक्ष पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इस दौरान हिन्दू संगठनों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। बरखेड़ा के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती को कस्बे का ही दूसरे समुदाय का युवक ले गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। आरोप है। कि घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस न तो युवती को बरामद कर सकी। और न ही आरोपी पकड़ में आया। इसी बात से नाराज परिजन और हिन्दू संगठनों के पदाधिकारी शुक्रवार देर रात्रि बरखेड़ा थाने के सामने हंगामा करने लगे।उन्होंने एक पूर्व नगर पंचायत के अध्यक्ष के पुत्र पर आरोपी की मदद करने और इंस्पेक्टर पर सांठगांठ का आरोप लगाया। डेढ़ घंटे तक थाने व सड़क पर हंगामा चलता रहा, लेकिन मौके पर सीओ बीसलपुर नहीं पहुंचे। इसके बाद पदाधिकारियों ने मामले की शिकायत एसपी से की। जिस पर उनके आश्वासन पर सभी शांत हुए।