17 Apr 2026
Breaking News Exclusive
400 बीघा गेहूं की नरई जली, किसानों का भारी नुक़सान स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को वितरित की गई निशुल्क पुस्तकें दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की हुई मौत गौरव बने वाणिज्य कर अधिकारी युवक ने किशोरी को बहाने से बुलाकर अपने घर में किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज डीएम ने 30 लाख रुपये खाते में आने के मामले में टीम गठित कर जांच कराई शुरू जीएसटी टीम ने सरिया सीमेंट व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर मारे छापे चेकिंग के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार, 5 इंजन और 2 मोटरसाइकिल बरामद रसोई गैस सिलेंडर बुक कराने को उमड़े उपभोक्ता ब्लाक परिसर में समारोह आयोजित कर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी

: नगर में संघ कार्यकर्ताओं ने निकाला पद संचलन, फूल बरसे 

Share:
बीसलपुर :- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में संगठन के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में नगर में पथ संचालन किया एवं गोष्ठी कर हिंदू समुदाय के लोगों को संगठित करने का सकल्प लिया। रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता मोहल्ला दुबे स्थित श्यामल दास बाबा की मढी परिसर में एकत्र हुए यहां से पथ संचालन प्रारंभ हुआ। पथ संचलन वस्ती के मुख्य मार्गो से होता हुआ पुनः श्यामल दास की मढी में आकर संपन्न हो गया। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि समाज में देशभक्ति का कार्य करते हुए आज संघ को 100 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं इसके उपलक्ष्य में हम लोग शताब्दी वर्ष मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भगवान राम ने राष्ट्र द्रोही शक्तियों का विनाश करके राम राज्य की स्थापना की उसी प्रकार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने देश ही नहीं अपितु पूरे विश्व में हिंदुत्व की रक्षा के लिए कदम बढ़ाया है उन्होंने सभी स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि कुटुम्ब में एकजुट होकर दादी, बाबा ,ताऊ, ताई, चाचा चाची , सभी का सहयोग करें समाज के निचले एवं गरीब वर्ग को हर संभव मदद करें। इसी से देश का उत्थान संभव है समाज के सभी लोग एक दूसरे के सुख दुख में सहभागी बनकर अग्रणी भूमिका निभाएं कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के गीत से हुआ तथा समापन संघ की प्रार्थना के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि उमाशंकर श्रीवास्तव ने की तथा संचालन अजीत कुमार ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा विधायक विवेक कुमार वर्मा ,जिला प्रचारक अशोक , प्रांत व्यवस्था प्रमुख प्रवीण गोयल ,शिवेंद्र नाथ शुक्ला, अशोक दीक्षित ,राकेश अवस्थी, बस्ती प्रमुख प्रियंक दुबे ,राहुल शंखधार , राममूर्ति दास ,उमाशंकर श्रीवास्तव, शशि सौरभ ,मनोज कुमार गुप्ता ,प्रमोद कुमार गुप्ता , वीरेन्द्र अग्रवाल , अमित अग्रवाल, अमित शर्मा ,राकेश गंगवार ,अमर सिंह लोधी, रविंद्र मिश्रा कौशल पांडे ,सुनीत सक्सेना ,एकांक चंद्रा, विजय दीक्षित, राजीव वाजपेई, विजय अग्निहोत्री , प्रमोद अग्निहोत्री, अशोक पाण्डेय, शशि सौरभ सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement