: एसडीएम और सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने दंगा नियंत्रण योजना के तहत किया प्रदर्शन
JS News 24
/
Fri, Oct 25, 2024
/
Post views : 127
पीलीभीत:- पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उप पुलिस अधीक्षक ने एसडीएम तथा सर्किल के पांचों थाने के फोर्स के साथ नगर में दंगा नियंत्रण योजना के तहत दंगाइयों से निपटने के लिए योजना वध तरीके से शक्ति प्रदर्शन किया।
पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे के निर्देश पर सी ओ प्रतीक दहिया तथा उप जिला अधिकारी नागेंद्र पांडे बीसलपुर सर्कल के पांचो थानों की पुलिस के साथ कोतवाली में मौजूद रहे इस दौरान अचानक नगर क्षेत्र की मिश्रित आबादी वाले पूर्व से चिन्हित स्थानों पर पहुंचने की सूचना मिलते ही पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए वहां तत्काल पहुंची और दंगाइयों से निपटने की योजना के अंतर्गत वहां पहुंचकर यह प्रदर्शित किया कि पुलिस दंगाइयों से निपटने के लिए पूरी तरह से चौकन्नी व सजग है इस अवसर पर बीसलपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला, बरखेड़ा थाने के प्रभारी निरीक्षक मुकेश शुक्ला, बिलसंडा थाना प्रभारी परविंदर सिंह, करेली थाना प्रभारी सिद्धार्थ उपाध्याय, दियोरिया कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिश्नोई, वरिष्ठ उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार, उप निरीक्षक विपिन शुक्ला के अतिरिक्त सभी थानों के उप निरीक्षक कांस्टेबल तथा हेड कांस्टेबल मौजूद रहे।