05 Jun 2026
Breaking News Exclusive
टोल कर्मियों द्वारा पीछा करने व शोर मचाने पर इंजीनियर को पिटाई कर छोड़ा नहर में नहाते समय दो युवकों की डूब कर मौत 400 बीघा गेहूं की नरई जली, किसानों का भारी नुक़सान स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को वितरित की गई निशुल्क पुस्तकें दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की हुई मौत गौरव बने वाणिज्य कर अधिकारी युवक ने किशोरी को बहाने से बुलाकर अपने घर में किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज डीएम ने 30 लाख रुपये खाते में आने के मामले में टीम गठित कर जांच कराई शुरू जीएसटी टीम ने सरिया सीमेंट व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर मारे छापे चेकिंग के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार, 5 इंजन और 2 मोटरसाइकिल बरामद

: सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत

Share:
[video width="1280" height="720" mp4="https://jsnews24.in/storage/2025/10/VID-20251004-WA0018.mp4" autoplay="true"][/video]

डाक्टर चंदन

पीलीभीत में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ हादसे के दौरान दिल्ली से काठमांडू जा रहे राहगीरों की कार का टायर पंचर हो जाने के बाद जब राहगीर सड़क किनारे टायर बदल रहे थे तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने राहगीरों को कुचल दिया जिससे तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली में रहकर नौकरी कर रहे नेपाल के काठमांडू इलाके के आठ लोग अर्टिगा कार में सवार होकर नेपाल के काठमांडू जाने के लिए निकले थे कार जैसे ही बीसलपुर थाना क्षेत्र के भड़रिया मोड के पास पहुंची तभी कार का टायर पंचर हो गया ड्राइवर के साथ अन्य लोग टायर बदल रहे थे तभी अचानक पीछे से आए ट्रक ने टायर चेंज कर रहे लोगों और कार को टक्कर मार दी जिससे काठमांडू के रहने वाले निखिल समेत तीन की मौत हो गई जबकि निखिल की पत्नी अंजलि घायल हुई है जिसका उपचार अस्पताल में जारी है। [video width="1280" height="720" mp4="https://jsnews24.in/storage/2025/10/VID-20251004-WA0019.mp4"][/video]

चश्मदीद

कार में सवार काठमांडू के रहने वाले नवीन सिंह ने बताया कि गाड़ी का पिछला टायर पंचर हो गया था सभी लोग गाड़ी से उतरकर खड़े हो गए थे कुछ लोग ड्राइवर की मदद कर रहे थे इस दौरान पीछे से आए ट्रक ने हादसे को अंजाम दे दिया जिससे तीन लोगों की मौत हो गई, बताया जाता है कि सभी लोग नेपाल के तो रहने वाले है। घटना को अंजाम देने वाला ट्रक मौके से फरार हो गया है।   घटना की जानकारी मिलने के बाद बीसलपुर पुलिस मौके पर पहुंची है और मृतकों की डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि घायल महिला का उपचार अस्पताल में जारी है वहीं हादसे के दौरान कार में सवार निखिल की मौत हो जाने और निखिल की पत्नी अंजलि के घायल हो जाने के बाद निखिल की मां पूजा जो खुद कार में सवार थी वह बदहवाश है और अपने बेटे के शव को लिपटकर रो रही है।   बीसलपुर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है मृतकों की डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजा जा रहा है हादसे को अंजाम देने वाले ट्रक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement