17 Apr 2026
Breaking News Exclusive
400 बीघा गेहूं की नरई जली, किसानों का भारी नुक़सान स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को वितरित की गई निशुल्क पुस्तकें दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की हुई मौत गौरव बने वाणिज्य कर अधिकारी युवक ने किशोरी को बहाने से बुलाकर अपने घर में किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज डीएम ने 30 लाख रुपये खाते में आने के मामले में टीम गठित कर जांच कराई शुरू जीएसटी टीम ने सरिया सीमेंट व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर मारे छापे चेकिंग के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार, 5 इंजन और 2 मोटरसाइकिल बरामद रसोई गैस सिलेंडर बुक कराने को उमड़े उपभोक्ता ब्लाक परिसर में समारोह आयोजित कर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी

: रसियाखानपुर में नहीं थम रहा बुखार का प्रकोप 

Share:
बीसलपुर- विकासखंड क्षेत्र के गांव रसिया खानपुर में बुखार के प्रकोप से हाहाकार मचा हुआ है। हर घर में लोग बुखार से पीड़ित हो रहे हैं। तमाम प्रयासों के बावजूद स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर नियंत्रण नहीं कर पा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद डेंगू बुखार की जांच शुरू हो गई है। गुरुवार को विधायक व मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने गांव पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बीसलपुर विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत रसिया खानपुर में पिछले 22 दिनों से बुखार का प्रकोप बना हुआ है। गांव में पहले सामान्य रूप से लोग बुखार की चपेट में आए थे परंतु बाद में हालत बिगड़ने लगे। ग्रामीणों को तेज बुखार आना शुरू हुआ था। इस बुखार के प्रकोप से गांव के सैकड़ो लोग पीड़ित हो गए। स्थिति बेकाबू होने पर गांव के दर्जनों परिवार बरेली के निजी अस्पतालों में भर्ती होकर अपना उपचार करा रहे हैं। तमाम प्रयासों के बावजूद स्वास्थ्य विभाग बुखार पर नियंत्रण नहीं कर पा रहा है। बुखार के कारण ग्रामवासी रामासरे की पत्नी सुनीता देवी 55 तवरून 22 वर्ष पुत्री कौसर, इशरत तुल्लाह उर्फ बाबू मास्टर उम्र 77 वर्ष की भी बुखार से मृत्यु हो गई। गांव के ही जाने आलम की पत्नी गुड़िया के जन्मे पुत्र की भी तेज बुखार आने के कारण 29 सितंबर को मृत्यु हो गई । अब तक कुल सात लोग बुखार से मौत के मुंह में समा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्राथमिक विद्यालय में सिविर लगाकर लोगों का रक्त परीक्षण किया जा रहा है। मलेरिया टीम गांव में फागिंग व छिड़काव कर रही है। गांव में फैले बुखार की स्थिति में अभी कोई सुधार नहीं हो पाया है। टीम ने ग्रामीणों की छतों पर बिना ढक्कन के रखे टैंकों को बंद करवाने की भी जहमत नहीं उठाई। इसका डेंगू मच्छर के लार्वा टैंको मे हो गए और डेंगू मच्छर ने अपने पांव गांव में पसार लिए हैं। आलिया बेगम ने बताया गांव में डेंगू बुखार का जबरदस्त प्रकोप बना हुआ है। गांव में लगे स्वास्थ्य शिविर में डेंगू बुखार की रिपोर्ट नेगेटिव आ रही है जबकि बरेली के अस्पताल में जांच करने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बरेली के प्राइवेट अस्पताल से इलाज चल रहा है। अनवर ने बताया कि गांव में गंदगी फैली हुई है। सफाई न होने के कारण मच्छरों का व्यापक प्रकोप बना हुआ है। गुरुवार को विधायक विवेक वर्मा ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आलोक कुमार के साथ गांव पहुंचकर कर बुखार से पीड़ित लोगों का हाल-चाल पूछा। विधायक ने स्वास्थ्य शिवर में पहुंच कर मरीज को दी जा रही दवायें देखी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि गांव मे डेंगू बुखार की एलाइजा जांच जिला चिकित्सालय में शुरू कर दी गई है । टीमें गांव में सुबह शाम फागिंग व लार्वा समाप्त करने को छिड़काव कर रही है। एसडीएम नागेंद्र पांडे ने बताया कि गांव में सफाई कराई जा रही है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement