JS News 24 / Mon, Nov 3, 2025 / Post views : 212
बीसलपुर के गांव महावा में लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती पर आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में व्यापारियों, पत्रकारों, शिक्षकों एवं आईएएस के परिजनों अधिवक्ताओं को अंग वस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में फरूखाबाद से आए डा. शिवओम अम्बर, टूंडला से आए लटूरी लट्ठ, बाराबंकी से आए ओपी वर्मा ओम, बस्ती से आए रामकृष्ण लाल जगमग, मध्य प्रदेश से आए अनिल अनगढ़, राजस्थान से आए हरीश हंगामा, दिल्ली से आए अजय मिश्रा दबंग, लखनऊ से आईं हेमा पाण्डेय, कानपुर से आई डा. अंजना कुमार, लखनऊ से आईं अंकिता शुक्ला, बाराबंकी से आए अजय प्रधान, आगरा से आई अंशू अवनी छौंकर, माधोटांडा से आए राजेंद्र अवस्थी किनंकर, भीकमपुर से आए राजेश मिश्रा प्रयास ने अपनी कविताएं सुनाकर श्रोताओं को खूब गुदगुदाया एवं वीररस के कवियों ने अपनी वाणी से लोगों में उत्साह भर दिया। प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि सपा नेत्री दिव्या गंगवार एवं फिल्म अभिनेता नलनीश नील को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक पातीराम गंगवार ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मोहित अग्रवाल, वीरेंद्र अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, प्रांजल अग्रवाल, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, अवनीश शुक्ला, राजगोपाल, रवि सक्सेना, सुबोध मिश्रा, चौधरी प्रदीप सिंह पटेल, पंजक गंगवार, रामबाबू पटेल, वीरेंद्र गंगवार, हरप्रसाद गंगवार, निहाल रस्तोगी, आदित्य प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन