17 Apr 2026
Breaking News Exclusive
400 बीघा गेहूं की नरई जली, किसानों का भारी नुक़सान स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को वितरित की गई निशुल्क पुस्तकें दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की हुई मौत गौरव बने वाणिज्य कर अधिकारी युवक ने किशोरी को बहाने से बुलाकर अपने घर में किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज डीएम ने 30 लाख रुपये खाते में आने के मामले में टीम गठित कर जांच कराई शुरू जीएसटी टीम ने सरिया सीमेंट व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर मारे छापे चेकिंग के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार, 5 इंजन और 2 मोटरसाइकिल बरामद रसोई गैस सिलेंडर बुक कराने को उमड़े उपभोक्ता ब्लाक परिसर में समारोह आयोजित कर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी

: चीनी मिल मजदूर यूनियन ने मांगो को लेकर दिया धरना

Share:

पीलीभीत:- चीनी मिल कोऑपरेटिव मजदूर यूनियन के आवाहन पर मिल के कर्मचारियों ने कार्यों का बहिष्कार कर मिल परिसर में प्रदर्शन कर धरना दिया। पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा की मौजूदगी में हुई वार्ता के बाद कर्मचारियों ने अपना धरना समाप्त कर दिया। 

पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बीसलपुर किसान सहकारी चीनी मिल की कोऑपरेटिव मजदूर यूनियन के आवाहन पर चीनी मिल के सभी अनुभागो के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए। कर्मचारियों ने मिल परिसर में प्रदर्शन कर धरना दिया। पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा की मौजूदगी में कर्मचारियों से वार्ता हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि सूचीबद्ध कर्मचारियों का पीएफ अक्टूबर माह से कटेगा, दैनिक वेतन भोगी, आउटसोर्सिंग व संविदा कर्मियों के मानदेय में ₹80 प्रतिदिन के हिसाब से वृद्धि जिलाधिकारी से स्वीकृत मिलने पर की जाएगी। 10 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले कर्मचारियों को जिलाधिकारी से स्वीकृति लेकर सूचीबद्ध किया जाएगा। वार्ता के बाद कर्मचारियों ने इस चेतावनी के साथ अपना धरना समाप्त कर दिया कि अक्टूबर माह से पहले समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो कर्मचारी पुनः हड़ताल पर जाकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाएंगे। धरना, प्रदर्शन का नेतृत्व अध्यक्ष श्याम बहादुर शर्मा व मंत्री राजेंद्र प्रसाद कर रहे थे।

वार्ता में अध्यक्ष, महामंत्री के अलावा

रजनीश मिश्रा,कपिल यादव,सोवरन यादव, रुकुम सिंह,जगतपाल,बनवारी,अजीम,श्री कृष्ण,करन सिंह,कुंवर पाल, ललित मोहन, मुन्नन खां व कन्हैयालाल सहित मिल के मजदूर यूनियन से जुड़े सभी कर्मचारी मौजूद रहे। वार्ता में मिल प्रबंधन की ओर से उपसभापति नरेश चंद्र शर्मा, प्रधानप्रबंधक डॉ हरि कृष्ण गुप्ता डायरेक्टर राकेश चंद्र मित्तल, सियाराम शास्त्री सहित मिल के कई अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement