पीलीभीत:- राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, में सत्र 2023-24 एवं सत्र 2024-25 का संयुक्त वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छठ विखेर कर सभी का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रो0(डॉ0) संजीव श्रीवास्तव तथा विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त प्रो0 (डॉ0) सहदेव तथा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 डॉ0 सुशील कुमार ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।
सर्वप्रथमछात्राओ ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया
समारोह में 289 छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार पाने वालों में प्रमुख रूप से वेदप्रकाश, रितिका, योगेश, सेजल, शीतल, मानसी, शिवम, शालू, दीप्ति, समीक्षा, शिवानी, नेहा, निशा आदि थे। विशिष्ट अतिथि प्रो0 सहदेव ने अपने वक्तव्य में महाविद्यालय से जुड़े हुए संस्मरणों को सुनाते हुए छात्र-छात्राओं से भविष्य की दृष्टि से तकनीकी रूप से सशक्त होने तथा खुद को जागरूक रखने को कहा।
प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थी राष्ट्र का गौरव है लक्ष्य प्राप्त के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।मुख्य अतिथि प्रो0 संजीव श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में छात्र-छात्राओं से कहा कि वह अध्ययन के साथ-साथ अपने अंदर छिपी हुई प्रतिभा का उचित मंच पर प्रदर्शन करते हुए देशभक्ति तथा समाज सेवा की भावना से ओत /प्रोत रहें। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के समारोहक डॉ0 पवन त्रिवेदी ने किया। इस कार्यक्रम में डॉ0 अलका मेहरा, डॉ0 दरख्शां, डॉ0 विचित्र, डॉ0 सुनील, डॉ0 प्रधान, डॉ0 चन्द्रप्रभा, डॉ0 पूर्णिमा, डॉ0 साहनी, डॉ0 महेश, डॉ0 रजत, डॉ0 महेन्द्र, डॉ0 रोहित, डॉ0 जगदम्बा, कार्यालय अधीक्षक दिनेश कुमार, राम कुमार, जाकिर, वी0 के0 सिंह, दिलशाद, सालिकराम, चुन्नीलाल, राजेंद्र, मुंशी, श्री राजकुमार का विशेष सहयोग रहा।