: विधार्थियों ने कोतवाली पहुंच ली जानकारी
JS News 24
/
Sat, Aug 12, 2023
/
Post views : 70
बीसलपुर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के विद्यार्थी कोतवाली जहां पर कोतवाली पुलिस की कार्यशैली की जानकारी ली इस मौके पर विद्यालय के अध्यापक मौजूद रहे।
शनिवार सुबह 11 बजे सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के विद्यार्थी बीसलपुर कोतवाली परिसर में साइकिल द्वारा पहुंचे। जहां पर विद्यार्थियों ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अशोक पाल से वार्ता की वही कोतवाल ने विद्यार्थियों को कोतवाली के अभिलेखों , कारागार, शस्त्र ग्रह व डाक कार्यालय में पहुंचकर बच्चों को जानकारी दी इसके बाद बच्चे अपनी अपनी साइकिलों से स्कूल के लिए रवाना हो गए इस मौके पर स्कूल के अध्यापक व कोतवाली का स्टाफ मौजूद रहा।