06 Jun 2026
Breaking News Exclusive
टोल कर्मियों द्वारा पीछा करने व शोर मचाने पर इंजीनियर को पिटाई कर छोड़ा नहर में नहाते समय दो युवकों की डूब कर मौत 400 बीघा गेहूं की नरई जली, किसानों का भारी नुक़सान स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को वितरित की गई निशुल्क पुस्तकें दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की हुई मौत गौरव बने वाणिज्य कर अधिकारी युवक ने किशोरी को बहाने से बुलाकर अपने घर में किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज डीएम ने 30 लाख रुपये खाते में आने के मामले में टीम गठित कर जांच कराई शुरू जीएसटी टीम ने सरिया सीमेंट व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर मारे छापे चेकिंग के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार, 5 इंजन और 2 मोटरसाइकिल बरामद

: मेले में दुकानदार को चार लोगों ने पीट कर किया घायल

Share:
पीलीभीत:- बीसलपुर के रामलीला मेले में लगी फर्नीचर की दुकान पर खरीदारी करने गए युवक ने अपने साथियों की मदद से दुकानदार को धारदार हथियार से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया घटना की प्राथमिकी पीड़ित ने कोतवाली में पंजीकृत कराई है।  बीसलपुर कोतवाली में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में क्षेत्र के ग्राम चठिया सेवा राम निवासी बबलू उर्फ केशव दत्त ने आरोप लगाते हुए कहा है की उसने रामलीला मेला बीसलपुर में अपनी फर्नीचर की दुकान बिक्री हेतु लगाई थी 25 अक्टूबर को शाम 5:00 बजे लगभग एक व्यक्ति जिसका नाम हरिमोहन था दुकान पर आया और उसने दुकान पर रखे पटा तथा बेलन लेने की बात कही इसके बाद दुकानदार द्वारा बेलन तथा पटे का मूल्य बताने पर वह चिढ़ गया और उसने दुकानदार को गाली गलौज करना शुरू कर दिया दुकानदार द्वारा विरोध करने पर वह उसे देख लेने की धमकी देता हुआ वहां से चला गया इसके आधे घंटे बाद अपने तीन चार अज्ञात साथियों के साथ वह दुकान पर पहुंचा और दुकान के अंदर घुस गया उक्त सभी ने दुकान का सामान उलट दिया विरोध करने पर उसमें से दो लोगों ने दुकानदार के सिर पर धारदार हथियार से प्रहार कर जान से मारने का प्रयास किया जिससे उसका सिर फट गया और वह मौके पर गिर गया उसकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग तथा दुकानदार मौके पर एकत्र हो गए तभी उक्त सभी हमलावर भविष्य में जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए इसके बाद घायल दुकानदार ने 112 पर नंबर डायल कर पुलिस को बुलाया पुलिस उनको कोतवाली ले गई और उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया पीड़ित की तहरीर पर उसकी दुकान पर आकर हमला करने वाले हरि मोहन तथा उसके तीन अज्ञात साथियों के विरुद्ध पुलिस ने प्राथमिकी पंजीकृत करने के बाद उनकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement