: एसडीएम ने बढ़ते जल स्तर को लेकर ग्रामीणों को किया सावधान
JS News 24
/
Mon, Aug 4, 2025
/
Post views : 68
पीलीभीत:- पहाड़ों पर हो रही लगातार भारी वर्षा के कारण उत्तराखंड स्थित डैम का पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच जाने पर कई हजार क्यूसेक पानी देवहा नदी में छोड़ दिया गया है। जिसको मद्देनजर नजर रखते हुए एसडीएम, तथा तहसीलदार ने नदी के किनारे स्थित ग्रामों में पहुंचकर ग्राम वासियों को नदी के बढ़ते पानी को लेकर सतर्क किया।
पहाड़ों पर हो रही लगातार भारी बारिश के चलते उत्तराखंड स्थित डैम में पानी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चला जाने के कारण, डैम से कई हजार क्यूसेक पानी देवहा नदी में छोड़ दिया गया है। जिसको लेकर उप जिलाधिकारी नागेंद्र पांडे तथा तहसीलदार आशीष कुमार गुप्ता ने देवहा नदी के किनारे बसे हुए ग्राम नगरिया फतेहपुर तथा मुड़िया कुंडरी पहुंच कर नदी के बढ़ते जल स्तर के बारे में ग्रामीणों को बताते हुए संभावित बाढ़ से सावधान किया। उन्होंने इस मौके पर ग्रामीणों को बाढ़ की स्थिति में मदद हेतु टोल फ्री नंबर भी नोट कराया। तथा उन्होंने ग्राम भैसहा- ग्वालपुर तथा नगरिया फतेहपुर स्थित बाढ़ चौकीयो पर तैनात कर्मचारियों को भी अपनी ड्यूटी के प्रति सावधान रहने की चेतावनी दी है।