: सानिया और लक्ष्मी बनी एक दिन की प्रधानाचार्य
JS News 24
/
Fri, Sep 26, 2025
/
Post views : 125
पीलीभीत:- बीसलपुर नगर के एसआरएम इंटर कॉलेज व एसकेजेपी गर्ल्स इंटर कॉलेज की दो प्रतिभाशाली छत्राओं को मिशन शक्ति के तहत एक दिन का प्रधानाचार्य बनाया गया। उन्होंने विद्यालयो का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।
एसआरएम इंटर कॉलेज की कक्षा 9 की छात्रा लक्ष्मी देवी को मिशन शक्ति के तहत एक दिन का प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया। छात्रा ने कार्यालय पहुंचकर उपस्थितपंजिका व शिक्षकों की डायरी का निरीक्षण किया। सभी शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित पाए। प्रधानाचार्य बनी छात्रा ने छात्रवृत्ति, पंजीकरण की जानकारी ली व लिपको को आवश्यक निर्देश दिए। बाद में प्रयोगशाला, पुस्तकालय व शौचालय की साफ सफाई देखी। इस मौके पर प्रधानाचार्य राजेश कुमार गंगवार मौजूद रहे।
एसकेजीपी गर्ल्स इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति के तहत कक्षा 12 की छात्रा सानिया सक्सेना को एक दिन का प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया। छात्रा ने प्रधानाचार्य मीना कुमारी की मौजूदगी में उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। सभी शिक्षिकाएं व कर्मचारी उपस्थित पाए। एस आर रजिस्टर, हाई स्कूल ब इंटरमीडिएट की छात्राओं की उपस्थिति कक्षा बार देखी। साफ सफाई का निरीक्षण कर कर्मचारियों को परिसर के पास उगी घास की सफाई करने के निर्देश दिए।