17 Apr 2026
Breaking News Exclusive
400 बीघा गेहूं की नरई जली, किसानों का भारी नुक़सान स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को वितरित की गई निशुल्क पुस्तकें दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की हुई मौत गौरव बने वाणिज्य कर अधिकारी युवक ने किशोरी को बहाने से बुलाकर अपने घर में किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज डीएम ने 30 लाख रुपये खाते में आने के मामले में टीम गठित कर जांच कराई शुरू जीएसटी टीम ने सरिया सीमेंट व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर मारे छापे चेकिंग के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार, 5 इंजन और 2 मोटरसाइकिल बरामद रसोई गैस सिलेंडर बुक कराने को उमड़े उपभोक्ता ब्लाक परिसर में समारोह आयोजित कर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी

: जिलाधिकारी के साथ क्षेत्रीय विधायक ने बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों को वितरित की खाद्यान्न किटें

Share:

पीलीभीत:- जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने संपूर्ण समाधान दिवस के बाद क्षेत्रीय विधायक विवेक कुमार वर्मा को लेकर बाढ़ ग्रसित गांव का भ्रमण कर वहां के पीड़ित ग्रामीणों को खाद्य सामग्री की किटें वितरित की उन्होंने इस क्रम में सबसे पहले ग्राम अर्जुनपुर पहुंचकर अर्जुनपुर तथा उसके मजरा हीरापुर दुही के ग्राम वासियों को जो बाढ़ के पानी से पीड़ित थे। उन्हें क्षेत्रीय विधायक विवेक कुमार वर्मा तथा जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने खाद्य सामग्री की किट वितरित की।

इसके पश्चात क्षेत्रीय विधायक तथा जिलाधिकारी ग्राम कितना पर पहुंचे। वहां पहुंचने के बाद उन्होंने ग्राम कितनापुर में बाढ़ के पानी से पीड़ित डेड दर्जन ग्रामीणों को क्षेत्रीय विधायक के साथ खाद्यान्न किटों का वितरण किया। इसके पश्चात जिलाधिकारी उप जिलाधिकारी नागेंद्र पांडे को निर्देशित करा कि जिन ग्रामों में लोग बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं। उनको तत्काल पी ए सी की मोटर वोट के द्वारा वहां पहुंचकर। खाद्यान्न सामग्री की किटें शीघ्र पहुंचाई जाए। जिसके अनुपालन में उप जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय विधायक विवेक कुमार वर्मा को अपने साथ मोटर बोट से लेकर बाढ़ के पानी से ग्रसित गांव भैसटा जलालपुर में खाद्यान्न किटें वितरित करने को रवाना हो गए।

ग्रामीणों ने खाद्यान्न किटें पाकर राहत की सांस ली। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी से बाढ़ से पीड़ित गांव अहिरवाड़ा, दुबहा, कितनापुर, वढेपुरा घारम, हीरापुर दुही, भौरुआ, राजूपुर कुंडरी, किशनी, रसूला, नवदिया भगत, चौसर हरदोपट्टी, सहित सभी ग्राम जो बाढ़ से ग्रसित है उन में बाढ़ पीड़ितों को शीघ्रता के साथ खाद्यान्न किट पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement