17 Apr 2026
Breaking News Exclusive
400 बीघा गेहूं की नरई जली, किसानों का भारी नुक़सान स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को वितरित की गई निशुल्क पुस्तकें दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की हुई मौत गौरव बने वाणिज्य कर अधिकारी युवक ने किशोरी को बहाने से बुलाकर अपने घर में किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज डीएम ने 30 लाख रुपये खाते में आने के मामले में टीम गठित कर जांच कराई शुरू जीएसटी टीम ने सरिया सीमेंट व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर मारे छापे चेकिंग के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार, 5 इंजन और 2 मोटरसाइकिल बरामद रसोई गैस सिलेंडर बुक कराने को उमड़े उपभोक्ता ब्लाक परिसर में समारोह आयोजित कर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी

: रहस्यमय गायब हुए तीन बच्चों को पुलिस ने तलाश कर मां-बाप को सौपा

Share:
पीलीभीत:- बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगीपुर अखौला के मझरा मझिगवां से सात दिन पूर्व दो परिवार के तीन बच्चे रहस्यमय ढंग से गायब हो गए थे। जिनकी प्राथमिकी कोतवाली में उनके माता-पिता ने दर्ज कराई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद कोतवाली पुलिस लगातार बच्चों की तलाश कर रही थी। पुलिस ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला के निर्देशन में उन्हें ढूंढने का अभियान चलाकर आज रेलवे स्टेशन बीसलपुर के नजदीक स्थित रेलवे फाटक के करीब से उन्हें बरामद कर लिया। विगत 15 जून को ग्राम मझिगवां निवासी रामदीन तथा गांव की ही नन्ही देवी पत्नी भूपराम ने कोतवाली में पंजीकृत कराई गई प्राथमिकी में कहा था। कि रामदीन का पुत्र धर्मपाल 10 वर्ष, नन्ही देवी का बेटा मोहित 12 वर्ष तथा श्री कृष्ण 13 वर्ष घर से गांव में गए थे । और वहीं से वह रहस्यमय ढंग से लापता हो गए। पुलिस ने मामला पंजीकृत करने के बाद पुलिस की तीन टीमें बनाकर बच्चों को खोजने के लिए जिम्मेदारी सौंपी । इसी क्रम में पुलिस लगातार बच्चों की तलाश कर रही थी। तो उन्हें सूचना मिली की कुछ बच्चे कबाड़ा बीनकर उसकी बिक्री कबाड़ खानों पर कर रहे हैं। पुलिस ने कबाड़ खानों पर जब इस मामले की तहकीकात की तो बच्चों का सुराग मिल गया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें तलाशना शुरू किया। आज रविवार को रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेलवे फाटक के पास उक्त तीनों बच्चे अपने कंधे पर झोला टांगे हुए कबाड़ बीन रहे थे। पुलिस ने उक्त तीनों बच्चों को पकड़ लिया। और उन्हें थाने ले आई। थाने आने पर उन्होंने पुलिस को बताया कि वह पैसे पैदा करने के लिए घर से निकले थे। और वह पूरे दिन कूड़े के ढेर से कबाड़ा बीनकर उसे कबाड़ खाने पर बेच देते थे। और उनसे जो पैसे मिलते थे उससे खाना आदि खा लेते थे। उन्होंने पुलिस को यह भी बताया कि वह रात्रि को सोने के लिए स्टेशन पर चले जाते थे। और वही रात्रि में सोते थे। पुलिस ने बच्चों के माता-पिता को बुलाकर उनके बच्चों उन्हें सौंप दिये है। बच्चे मिलने पर ग्रामीण के घरों में खुशी की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement