: बीसलपुर पालिका के सैकड़ों व्यापारियों को नोटिस, मचा हड़कंप
JS News 24
/
Wed, Jun 14, 2023
/
Post views : 138
बीसलपुर नगर पालिका परिषद द्वारा सैकड़ों की संख्या में दुकानदारों को जो नगर पालिका परिषद की दुकानों में किराए पर लंबे समय से काबिज हैं उनको नोटिस देकर दुकाने खाली कराने की चेतावनी दी है नोटिस पाते ही दुकानदारों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग की है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम प्रेषित ज्ञापन उप जिलाधिकारी संदीप यादव को देकर नगर पालिका परिषद की किराए की दुकान में बैठे दुकानदारों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि वर्ष 1990 में नगर पालिका परिषद द्वारा पालिका की जगह में दुकानों को बनवा कर उनको नीलाम कर पट्टेदारो को किराए पर दी गई थी जिसके पश्चात उनकी लंबे समय तक दुकानों पर बैठने के बाद मृत्यु हो जाने के उपरांत उनके वारिसान दुकानों पर बैठकर व्यापार कर रहे हैं नगर पालिका परिषद ने लगभग ऐसी 260 दुकानों को चिन्हित कर उन्हें आक्रमणकारी मानते हुए नोटिस जारी करके 1 सप्ताह के अंदर दुकानों को खाली कर चाबी नगर पालिका परिषद को सौंपने की चेतावनी दी है समय अवधि के तहत दुकानें खाली न करने पर नगर पालिका परिषद ने दुकानों को ध्वस्त कराने की भी चेतावनी दी है दुकानें तोड़ने का पैसा दुकानदारों से ही वसूल करने को कहा है नोटिस पालिका द्वारा जारी होते ही नगर के उन व्यापारियों में जो नगर पालिका परिषद की दुकानों में किराएदार बनकर बैठे हुए हैं उथल-पुथल मच गई है उन्होंने उप जिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा है की पालिका द्वारा ऐसा करने से उनके परिवार की रोजी-रोटी छिन जाएगी और वह सड़क पर आ जाएंगे इसलिए पालिका के कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी/उप जिलाधिकारी न्यायिक को इस संबंध में आवश्यक निर्देश देने की मांग उठाई है।