: गांव से रहस्यमय गायब हुए बच्चों की गुमशुदी दर्ज
JS News 24
/
Sun, Jun 22, 2025
/
Post views : 85
पीलीभीत:- बीसलपुर क्षेत्र के एक गांव से 7 दिन पूर्व रहस्यमय ढंग से तीन नाबालिक बच्चे सुबह 9:00 बजे अचानक गायब हो गए घटना की प्राथमिकी कोतवाली में दर्ज कराई गई है।
कोतवाली में पंजीकृत कराई गई प्राथमिकी में क्षेत्र के ग्राम नगीपुर अखौला के मझरा मझिगवां निवासी राम दीन व नन्ही देवी पत्नी भूपराम ने कहा है। कि विगत 15 जून को सुबह 9 बजे समय पर हमारे नाबालिक बच्चे श्री कृष्ण उम्र 13 वर्ष व मोहित उम्र 12 वर्ष पुत्र गण भूपराम व धर्मपाल उम्र 12 वर्ष पुत्र रामदीन को कोई अज्ञात व्यक्ति वहला- फुसलाकर गांव से ले गया उन लोगों ने अपने बच्चों को सभी संभावित स्थानों पर तलाश किया किंतु उनके न मिलने पर निराश होकर उन्होंने कोतवाली में तहरीर देकर बच्चों की गुमशुदी पंजीकृत कराई है। पुलिस ने गुमशुदी पंजीकृत करने के बाद बच्चों की तलाश शुरू कर दी है।