: कोयला डिपो पर विधायक के प्रयासों से लगी रोक
JS News 24
/
Tue, Sep 9, 2025
/
Post views : 78
पीलीभीत:- बीसलपुर रेलवे कॉलोनी के पास रहने वाले लोगों के लिए मुसीबत बने कोयला डिपो को बीसलपुर से हटाकर शेरगंज हाल्ट पर स्थानांतरित किए जाने के निर्देश रेल मंत्रालय ने दे दिए। यह कार्यवाही विधायक द्वारा विधानसभा मे कोयला डिपो को हटाने के लिए की गई याचिका पर हुई है।
मंगलवार को अपने मोहल्ला दुबे स्थित आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए विधायक विवेक वर्मा ने बताया कि बीसलपुर रेलवे स्टेशन पर संचालित कोयला डिपो को हटवाने के लिए उन्होंने विधानसभा में याचिका दायर कर विधानसभा अध्यक्ष को अवगत कराया था, कोयला डिपो के प्रदूषण से बस्ती में रहने वाले पांच लोगों की मृत्यु हो चुकी है दर्जनों लोग सांस रोग से पीड़ित है। विधानसभा अध्यक्ष ने बीसलपुर से कोयला डिपो हटाने का रेल मंत्रालय को पत्र भेजा। रेल मंत्रालय ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए इसे बीसलपुर से शेरगंज हाल्ट पर स्थानांतरित किए जाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।शेरगंज रेलवे हाल्ट पर 100 करोड़ रुपए की लागत से कोयला डिपो बनाया जाएगा। डेढ़ वर्ष में इसका कार्य पूर्ण हो जाएगा इसके बाद बीसलपुर से कोयला डिपो को शेरगंज रेलवे हाल्ट के लिए स्थानांतरित हो जाएगा। यहां का डिपो पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। बजाज एनर्जी ग्रुप के सीपीआरओ नयन कुमार शर्मा ने उन्हें पत्र भेज कर रेल विभाग द्वारा शेरगंज रेलवे हाल्ट को क्रॉसिंग स्टेशन का अनुमोदन करने की जानकारी दी है व रेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा भी उन्हें उक्त कार्रवाई से अवगत कराया गया है।