17 Apr 2026
Breaking News Exclusive
400 बीघा गेहूं की नरई जली, किसानों का भारी नुक़सान स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को वितरित की गई निशुल्क पुस्तकें दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की हुई मौत गौरव बने वाणिज्य कर अधिकारी युवक ने किशोरी को बहाने से बुलाकर अपने घर में किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज डीएम ने 30 लाख रुपये खाते में आने के मामले में टीम गठित कर जांच कराई शुरू जीएसटी टीम ने सरिया सीमेंट व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर मारे छापे चेकिंग के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार, 5 इंजन और 2 मोटरसाइकिल बरामद रसोई गैस सिलेंडर बुक कराने को उमड़े उपभोक्ता ब्लाक परिसर में समारोह आयोजित कर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी

: बाढ़ कि चपेट में आए गांव में विधायक ने वितरण कि राहत सामग्री

Share:

पीलीभीत:- शुक्रवार को बीसलपुर तहसील क्षेत्र में बाढ़ का कहर जारी रहा देवहा व कटना नदी के किनारे बसे पांच दर्जन से अधिक ग्रामों में बाढ़ से स्थिति तनावपूर्ण रही। ग्रामों का संपर्क तहसील मुख्यालय से कटा रहा। बीसलपुर बरेली व बीसलपुर पीलीभीत मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा। विधायक ने एसडीएम के साथ कई बाढ़ प्रभावित ग्रामों का दौरा किया। ग्राम बडेपुरा धारम में ग्रामीणों को राहत सामग्री वितरित की गई।

बाढ़ के पानी का जलस्तर लगातार बढ़ने से लोग परेशान दिखें। ग्राम भैंसटा- जलालपुर जाने वाले मार्ग पर भी डेढ़ से 3 फीट तक पानी तेजी से बह रहा है। इस गांव का संपर्क तहसील मुख्यालय से कट गया है। इसके अलावा ग्राम अहिरवाड़ा तथा किशनी ग्राम में कई फिट बाढ़ का पानी भरा हुआ है। ग्राम अहिरवाडा, ललौर गुजरानपुर, भैसटा जलालपुर, मुसेली, गोवल पातीपुरा, अर्जुनपुर, ढुक्सी, कर्रखेड़ा सहित कई ग्राम बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया गया है। बीसलपुर बरेली, बीसलपुर पीलीभीत, मार्ग पर आवागमन बंद रहा। ट्रैक्टरों के द्वारा ही लोग इन मार्गों से जाते हुए दिखे। विधायक विवेक वर्मा ने एसडीएम नागेंद्र पांडे के साथ बाढ़ प्रभावित कई गांवों का दौरा किया और ग्राम बडेपुरा धारम में 100 ग्रामीणों को राशन के पैकेट दिए।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग कारवाहक भद्रपाल गंगवार ने संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ बाढ़ प्रभावित लोगों को भोजन के पैकेट दिए।

किसान नेता देव स्वरूप पटेल ने आधा दर्जन बाढ़ प्रभावित ग्रामों में पहुंचकर ग्रामीणों को केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद द्वारा प्रशासन से कराई जा रही मदद की जानकारी दी।

सपा महिला इकाई की राष्ट्रीय सचिव दिव्या गंगवार ने अपने पति चौधरी प्रदीप पटेल व कार्यकर्ताओं के साथ कई ग्रामों में पहुंचकर बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों को भोजन के पैकेट व राहत सामग्री वितरित की।

भाजपा नेता डॉ रत्नेश गगवार ने ग्राम चौसर हरदोपट्टी पहुंच कर ग्रामीणों को भोजन के पैकेट वतरित किए।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement