05 Jun 2026
Breaking News Exclusive
टोल कर्मियों द्वारा पीछा करने व शोर मचाने पर इंजीनियर को पिटाई कर छोड़ा नहर में नहाते समय दो युवकों की डूब कर मौत 400 बीघा गेहूं की नरई जली, किसानों का भारी नुक़सान स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को वितरित की गई निशुल्क पुस्तकें दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की हुई मौत गौरव बने वाणिज्य कर अधिकारी युवक ने किशोरी को बहाने से बुलाकर अपने घर में किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज डीएम ने 30 लाख रुपये खाते में आने के मामले में टीम गठित कर जांच कराई शुरू जीएसटी टीम ने सरिया सीमेंट व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर मारे छापे चेकिंग के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार, 5 इंजन और 2 मोटरसाइकिल बरामद

: महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव समारोह में पुरस्कृत हुए मेधावी

Share:
बीसलपुर:- नगर के अग्रवाल सभा भवन में चल रहे महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। समापन समारोह में मेधावी विद्यार्थियों व प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। अग्रवाल सभा भवन में आयोजित हुए महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि फन सिटी बरेली की फाउंडर अमित अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महाराजा अग्रसेन अहिंसा के पुजारी व शांति के दूत थे‌ । उन्होंने 108 वर्षों तक अपने अग्रोदय नमक गणराज्य में राज्य किया था। वह वैदिक समाजवाद के प्रवर्तक, युग पुरुष, रामराज के समर्थक महादानी समाजवाद के प्रथम प्रणेता थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं अग्रवाल सभा समिति शाहजहांपुर के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहां कि महाराजा अग्रसेन ने अपना पूरा जीवन दूसरों का कल्याण करने में लगा दिया अग्रवाल समाज को उनके आदर्शों का अनुसरण करना चाहिए। अग्रवाल सभा समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल , प्रबंधक अनुपम मित्तल व महामंत्री अमित अग्रवाल ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि का अभिनंदन किया। इस मौके पर अग्रवाल समाज के छात्र व छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। महोत्सव में हुई स्लो रेस, पशु अप्स, सास बहू की जोड़ी, मिले सुर मेरा तुम्हारा आईपीएल सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए। कार्यक्रम में इंटरमीडिएट परीक्षा में 94% अंक पाने वाले अंकुर मित्तल के पुत्र पवित्र मित्तल व एक दर्जन से अधिक अन्य मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। महोत्सव में हुई प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। समारोह में संस्था के उपाध्यक्ष रितेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मयंक अग्रवाल, ऑडिटर आशीष अग्रवाल, अग्रवाल सभा समिति के पूर्व अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, सुरेंद्र अग्रवाल, अवधेश अग्रवाल, राकेश चंद्र मित्तल, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, विनोद अग्रवाल पंकज अग्रवाल मोहित अग्रवाल अनुज मित्तल आलोक मित्तल अनुपम मित्तल, रवि अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, कौशल अग्रवाल आशीष अग्रवाल, संजय अग्रवाल, केशव अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement