21 Apr 2026
Breaking News Exclusive
400 बीघा गेहूं की नरई जली, किसानों का भारी नुक़सान स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को वितरित की गई निशुल्क पुस्तकें दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की हुई मौत गौरव बने वाणिज्य कर अधिकारी युवक ने किशोरी को बहाने से बुलाकर अपने घर में किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज डीएम ने 30 लाख रुपये खाते में आने के मामले में टीम गठित कर जांच कराई शुरू जीएसटी टीम ने सरिया सीमेंट व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर मारे छापे चेकिंग के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार, 5 इंजन और 2 मोटरसाइकिल बरामद रसोई गैस सिलेंडर बुक कराने को उमड़े उपभोक्ता ब्लाक परिसर में समारोह आयोजित कर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी

: एसडीएम से वार्ता के बाद महात्माओं की भूख हड़ताल समाप्त 

Share:
बीसलपुर:- क्षेत्र के ग्राम सखिया स्थित धार्मिक स्थल का जीर्णोद्धार कराये जाने व चढ़ावे में आई धनराशि को हड़प लेने वालों के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग को लेकर जूना अखाड़ा के महात्माओं द्वारा पिछले पांच दिनों से चलाई जा रही अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय प्रवक्ता की मौजूदगी में एसडीएम से हुई वार्ता के बाद समाप्त हो गई। इस धार्मिक स्थल पर पूजा अर्चना करने को एक महात्मा द्वारा नियमित पूजा अर्चना की जाएगी और श्रद्धालु यहां आकर दर्शन कर सकेंगे। क्षेत्र के गांव सखिया में स्थित ढ़कुलिया बाबा बृह्मदेव के नाम से चर्चित धार्मिक स्थल को लेकर जूना अखाड़ा के साधु संतो के द्वारा पिछले चार दिनों से भूख हड़ताल शुरू की गई जो आज पांचवी दिन दोपहर तक जारी रही। अनशन पर बैठे बाबा सत्य गिरी की हालत बिगड़ने पर। जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सत्य गिरी महाराज बड़ी संख्या में साधु संतों के साथ गांव पहुंच गए। जानकारी होने पर एसडीएम नागेंद्र पांडे ने अनसन स्थल पर पहुंचकर वार्ता की। लगभग 1 घंटे तक चली वार्ता में निर्णय लिया गया कि धार्मिक स्थल पर निर्मल गिरी महात्मा रहकर नियमित पूजा अर्चना करेंगे। यहां मेला नहीं लगेगा। निर्मल गिरी के अलावा अन्य सभी महात्मा यहां से चले जाएंगे। धार्मिक स्थल की देखरेख के लिए रजिस्टर्ड कमेटी बनाई जाएगी। श्रद्धालु दर्शन के लिए आ सकेंगे। इस सहमति पर जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने भूख हड़ताल की अगुवाई कर रहे सत्य गिरी महाराज को गुड़ खिलाकर व चाय पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त कराई। वार्ता के दौरान अखिल भारतीय हिंदू महासभा के नगर अध्यक्ष सुनील अवस्थी, ठाकुरद्वारा मंदिर चठिया सेवाराम के महंत अवनीश रतन बाबा श्याम गिरी, सहित तमाम साधु संत मौजूद रहे। शनिवार को एडीएम रितु पूनिया के निर्देश पर सरकारी जमीन पर लगी दुकानों को हटवा दिया गया था, और सभी लोगों को यहां आने पर पूर्णतः रोक लगा दी थी। इसी के बाद जूना अखाड़ा के महात्मा भूख हड़ताल पर बैठ गए थे। भूख हड़ताल पर बैठे संत महाराज सत्यगिरी महाराज के समर्थन में धरने पर विरेंद्रपुरी, चंद्रमा गिरी, जितेंद्र गिरी, निर्मल गिरी, रामानंद गिरी, सेवागिरी, श्रीपाल गिरी, सुदेश्वर गिरी, महंत कृष्णानंद, काले बाबा, जगदीश पुरी, हेमंत गिरी, शंकर गिरी व कुछ वैष्णव संप्रदाय के संत धरना स्थल पर मौजूद रहें। प्रेमदास, राज दास, पीतम दास आदि संत लोग भूख हड़ताल पर बैठे सभी ने आज अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी बीसलपुर, बिलसंडा, दियोरिया कला कोतवाली सहित कई थानों की पुलिस धार्मिक स्थल के पास तैनात है। चंद्रमा गिरी, प्रेमदास, राजदास, रामभद्र दास, श्यामलपुरी, निर्मल गिरी, जितेंद्र गिरी, जगदीशपुरी, झंझट गिरी, काले बाबा, हेमंत गिरी, रामानंद गिरी वासुदेवानंद गिरी शिवगिरी सहित कई महात्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement