17 Apr 2026
Breaking News Exclusive
400 बीघा गेहूं की नरई जली, किसानों का भारी नुक़सान स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को वितरित की गई निशुल्क पुस्तकें दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की हुई मौत गौरव बने वाणिज्य कर अधिकारी युवक ने किशोरी को बहाने से बुलाकर अपने घर में किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज डीएम ने 30 लाख रुपये खाते में आने के मामले में टीम गठित कर जांच कराई शुरू जीएसटी टीम ने सरिया सीमेंट व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर मारे छापे चेकिंग के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार, 5 इंजन और 2 मोटरसाइकिल बरामद रसोई गैस सिलेंडर बुक कराने को उमड़े उपभोक्ता ब्लाक परिसर में समारोह आयोजित कर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी

: धूमधाम से निकाली गई महाराजा अग्रसेन जयंती शोभा यात्रा

Share:

पीलीभीत :- बीसलपुर नगर में महाराजा अग्रसेन जयंती वार्षिक शोभा यत्रा धूमधाम से गाजे बाजो के साथ निकाली गई। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि पीलीभीत नगर पालिका अध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल ने आरती उतार कर व पूजन कर शोभा यात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महाराजा अग्रसेन युग पुरुष, रामराज्य के समर्थक व समाजवाद के परिवर्तक थे। हमें उनके आदर्शों का अनुसरण कर अपने जीवन में अच्छाइयों को धारण करना चाहिए और उनकी जयंती पर समाज के सभी लोगों को एकजुट रहने का संकल्प लेना चाहिए।

अग्रवाल सभा समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल, प्रबंधक अनुपम मित्तल, महामंत्री अमित अग्रवाल, उपाध्यक्ष रितेश अग्रवाल, ऑडिटर आशीष अग्रवाल एडवोकेट, कोषाध्यक्ष मयंक अग्रवाल के नेतृत्व में शोभायात्रा आगे बड़ी। शोभा यात्रा में सबसे आगे बैंड बाजे वाले मधुर धुन छेड़ते हुए चल रह थे। यात्रा बड़ा स्थल चौराहा से प्रारंभ होकर मोहल्ला साहूकार स्थित खाटू श्याम मंदिर पर पहुंची। यहां महाराजा अग्रसेन की आरती उतार कर पूजन किया गया। इसके बाद शोभा यात्रा , बाजार कटरा, मटिया नाथ चौराहा, सर्राफा बाजार, मुख्य बाजार सहित विभिन्न मार्गो से होती हुई अग्रवाल सभा भवन में पहुंची। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। शोभा यात्रा में महिलाओं बच्चों व बुजुर्गों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement