05 Jun 2026
Breaking News Exclusive
टोल कर्मियों द्वारा पीछा करने व शोर मचाने पर इंजीनियर को पिटाई कर छोड़ा नहर में नहाते समय दो युवकों की डूब कर मौत 400 बीघा गेहूं की नरई जली, किसानों का भारी नुक़सान स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को वितरित की गई निशुल्क पुस्तकें दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की हुई मौत गौरव बने वाणिज्य कर अधिकारी युवक ने किशोरी को बहाने से बुलाकर अपने घर में किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज डीएम ने 30 लाख रुपये खाते में आने के मामले में टीम गठित कर जांच कराई शुरू जीएसटी टीम ने सरिया सीमेंट व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर मारे छापे चेकिंग के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार, 5 इंजन और 2 मोटरसाइकिल बरामद

: देश के तिरंगे झंडे की तरह हमारा सनातन धर्म भी अडिग खड़ा है

JS News 24 / Fri, Jan 31, 2025 / Post views : 115

Share:
जिस तरह भारत देश में देश का तिरंगा झंडा गड़ा हुआ है वैसे ही हमारा सनातन धर्म देश में अडिग खड़ा हुआ है इस देश में जब तक हिंदू है तब तक हिंदुस्तान रहेगा। नगर में पीलीभीत मार्ग स्थित तारा बैंक्विट हॉल में विश्व हिंदू महासंघ भारत के प्रदेश अध्यक्ष अमर सिंह गंगवार ने विचार व्यक्त कर रहे थे उन्होंने कहा कि हिंदू संगठन में मुझे काम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है मै पूरी तरह से प्रदेश के हिंदुओं में जागृति पैदा करने के लिए जगह-जगह पहुंच रहा हूं और सोए हुए हिंदुओं को बराबर जागने में लगा हुआ उन्होंने कहा कि वह सनातनियों की मदद करने के लिए हर समय हर पल तैयार है जब भी किसी को जरूरत पड़े वह उन्हें तत्काल बुला सकता है आज कुछ ऐसे देश है जो हिंदुस्तान से टूट कर बन गए थे जिनमें पाकिस्तान बांग्लादेश आदि प्रमुख है आज इन देशों की स्थिति अत्यधिक दयनीय है इस कलयुग में जब हम कुछ करेंगे तभी हमें फल मिलेगा हम अब गांधी नहीं बनना चाहते अब इंतजार नहीं करना चाहते कि कोई जब हमें मारेगा तभी हम उसे जवाब देंगे हम हर समय जवाब देने के लिए तैयार खड़े है भारत विश्व गुरु बनेगा योगी मोदी के सानिध्य में देश लगातार तरक्की के पथ पर अग्रसर है इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गंगवार ने कहा कि उन्हें सनातनियों की सेवा करने का अवसर मिला है वह किसी भी कीमत पर अब अपने क्षेत्र के सनातन धर्म के लोगों का मस्तक नीचा नहीं होने देंगे जब जिस वक्त लोगों को जैसी जरूरत पड़ेगी उसे वह पूरा करने का पूरा प्रयास करेंगे बाबूराम निराला ने कहा कि हमें व हमारे प्रदेश को योगी आदित्यनाथ जैसे संत का सानिध्य प्राप्त हुआ है यह हमारा सौभाग्य है वह सनातन धर्म को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है आज सनातन जाग गया है यह किसी से छुपा हुआ नहीं है। जिला अध्यक्ष राहुल शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की की विश्व हिंदू महासंघ संगठन सबसे पुराना है हम हिंदू धर्म का प्रचार प्रसार कर रहे हैं बच्चा-बच्चा इससे जोड़ना चाहिए तभी हम अपने लक्ष्य को पूरा कर सकेंगे इसके अतिरिक्त मोहनलाल ने भी अपने विचार व्यक्त किया स्वागत समझ में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पूर्व कैप्टन, पूर्व प्रधान को प्रदेश अध्यक्ष ने माला व अंग वस्त्र पहन कर उनका स्वागत किया स्वागत समारोह में पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉक्टर तौले राम गंगवार ,अजय पाल शर्मा, धर्मवीर जिला अध्यक्ष बरेली, गिरीश कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ रत्नेश गंगवार सहित बड़ी संख्या में जागरूक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement