05 Jun 2026
Breaking News Exclusive
टोल कर्मियों द्वारा पीछा करने व शोर मचाने पर इंजीनियर को पिटाई कर छोड़ा नहर में नहाते समय दो युवकों की डूब कर मौत 400 बीघा गेहूं की नरई जली, किसानों का भारी नुक़सान स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को वितरित की गई निशुल्क पुस्तकें दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की हुई मौत गौरव बने वाणिज्य कर अधिकारी युवक ने किशोरी को बहाने से बुलाकर अपने घर में किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज डीएम ने 30 लाख रुपये खाते में आने के मामले में टीम गठित कर जांच कराई शुरू जीएसटी टीम ने सरिया सीमेंट व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर मारे छापे चेकिंग के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार, 5 इंजन और 2 मोटरसाइकिल बरामद

: मुख्यमंत्री से मिले विधायक स्वामी प्रवक्तानंद विकास कार्यों पर हुई चर्चा 

Share:
पीलीभीत- बुधवार को मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचकर बरखेड़ा विधानसभा से विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। और महाकुंभ के सफल आयोजन व होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियों के साथ विकास कार्यों समेत कई मुद्दों पर वार्ता हुई। विधायक ने विकास संबंधी कार्यों के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए। विधानसभा क्षेत्र में दो बड़ी गौशालाओं और पांच बड़ी सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव रखा। साथ ही क्षेत्र में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के मुद्दे पर भी बात हुई। तथा विधानसभा क्षेत्र के प्राचीन धार्मिक स्थलों को विकसित करने की चर्चा हुई। जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास कार्यों में सहयोग करने और विधायक द्वारा मुख्यमंत्री के सामने रखे गए प्रस्तावों को पूरा करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र के बहुमुखी विकास के लिए पूरा सहयोग करते हुए शीघ्र ही गति देने का भरोसा भी दिलाया। इस दौरान विधायक ने विधानसभा क्षेत्र के बिथरा गांव में होली के पर्व के दौरान दबंगों द्वारा की गई युवक की निर्मम हत्या के मामले में चर्चा करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की जिस पर मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलवाने का आश्वासन दिया। विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने कहा मुख्यमंत्री जनपद के विकास के प्रति समर्पित हैं और उन्होंने विकास के सभी बिंदुओं पर विशेष ध्यान देकर आश्वस्त करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल निर्देशित करने को कहा है। जिसके लिए विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement