JS News 24 / Sun, Nov 9, 2025 / Post views : 316
अखंड भारत के शिल्पी भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वी जयंती समारोह नगर के ग्रीनलैंड बारात घर में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिराथू की विधायक पल्लवी पटेल के द्वारा सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पल्लवी पटेल ने कहा कि आज हम भारत की आजादी कि बात करते हैं सबसे बड़ा योगदान सरदार वल्लभ भाई पटेल का रहा उन्होंने किसी एक जाति विशेष के लिए योगदान नहीं दिया था उन्होंने सभी जाति धर्म के लिए काम किया था आज हमें उनके बताए रास्ते पर चलने का समय आ गया है कुर्मी समाज के लोग जब तक सरदार पटेल की कुर्बानी को याद नहीं करेंगे तब तक कल्याण होने वाला नहीं है। सभी लोग अपने-अपने घरों में सरदार पटेल का चित्र लगाएं जिससे हमेशा हमारे अंदर की आत्मा जगती रहे और उनकी कुर्बानी को याद किया जा सके इस मौके पर ग्राम पंचायत चंद्रपुरा के प्रधान हरपाल गंगवार को मुख्य अतिथि पल्लवी पटेल के द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया विशिष्ट अतिथि रोशन लाल वर्मा पूर्व विधायक तिलहर, शिवाजी शिक्षा निकेतन स्कूल के प्रबंधक मुरारी लाल गंगवार, सीएल गंगवार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा, संजीव कनौजिया समाजसेवी, डॉ रत्नेश गंगवार वरिष्ठ भाजपा नेता, मोहम्मद साबिर उर्फ गुल्लू पहलवान किसान नेता, राजाराम माथुर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भीम आर्मी, हरपाल सिंह लोधी प्रदेश कार्यकारी सदस्य समाजवादी पार्टी, प्रेम सागर पटेल प्रदेश अध्यक्ष आइबेफ, डॉ रजनीश गंगवार साहित्यकार, अंग्रेज सिंह, रामचंद्र कोरी ने अपने विचार व्यक्त किए कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम प्रताप गंगवार ने किया अध्यक्षता डॉक्टर डीपी गंगवार ने की कार्यक्रम के दौरान संजीव गंगवार, शिवकुमार पटेल महासचिव कुर्मी महासभा, गजेंद्र पटेल, भानु पटेल, अश्विनी गंगवार, संरक्षक छत्रपाल पटेल, जंग बहादुर पटेल, महेश पटेल मौजूद रहे।विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन