05 Jun 2026
Breaking News Exclusive
टोल कर्मियों द्वारा पीछा करने व शोर मचाने पर इंजीनियर को पिटाई कर छोड़ा नहर में नहाते समय दो युवकों की डूब कर मौत 400 बीघा गेहूं की नरई जली, किसानों का भारी नुक़सान स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को वितरित की गई निशुल्क पुस्तकें दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की हुई मौत गौरव बने वाणिज्य कर अधिकारी युवक ने किशोरी को बहाने से बुलाकर अपने घर में किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज डीएम ने 30 लाख रुपये खाते में आने के मामले में टीम गठित कर जांच कराई शुरू जीएसटी टीम ने सरिया सीमेंट व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर मारे छापे चेकिंग के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार, 5 इंजन और 2 मोटरसाइकिल बरामद

: कोटेदार को लगी गोली, हालत गंभीर

Share:
पीलीभीत में राशन कार्ड काटे जाने की रंजिश को लेकर युवक ने बैठक में बैठे कोटेदार को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को चिंताजनक हालत में जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। बीसलपुर कोतवाली में दी गई तहरीर में क्षेत्र के ग्राम जसोली दिवाली के उचित दर विक्रेता बाबूराम 65 वर्ष ने आरोप लगाते हुए कहा है कि गांव के युवक सर्वेश कुमार का राशन कार्ड ट्रैक्टर होने के कारण पूर्ति विभाग द्वारा सर्वे करने पर निरस्त कर दिया गया था। इसके बाद युवक उससे रंजिश मानने लगा। इसी रंजिश को लेकर मंगलवार को रात्रि लगभग 8:30 बजे वह अपने घर की बैठक में बैठा हुआ था तभी खिड़की से सर्वेश कुमार ने तमंचे से गोली चला दी जो उसके दाएं पैर में लगी है। घायल को चिंताजनक हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीसलपुर में लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी सतीश चंद्र शुक्ला प्रभारी निरीक्षक अशोक पाल ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घायल की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement