06 Jun 2026
Breaking News Exclusive
टोल कर्मियों द्वारा पीछा करने व शोर मचाने पर इंजीनियर को पिटाई कर छोड़ा नहर में नहाते समय दो युवकों की डूब कर मौत 400 बीघा गेहूं की नरई जली, किसानों का भारी नुक़सान स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को वितरित की गई निशुल्क पुस्तकें दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की हुई मौत गौरव बने वाणिज्य कर अधिकारी युवक ने किशोरी को बहाने से बुलाकर अपने घर में किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज डीएम ने 30 लाख रुपये खाते में आने के मामले में टीम गठित कर जांच कराई शुरू जीएसटी टीम ने सरिया सीमेंट व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर मारे छापे चेकिंग के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार, 5 इंजन और 2 मोटरसाइकिल बरामद

: बीसलपुर की कल्पना रावत बनीं आईएएस

Share:
पीलीभीत:- बीसलपुर नगर के मोहल्ला पटेल नगर निवासी आई ए एस अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह की पत्नी कल्पना रावत भी आईएएस बन गई हैं। कल्पना ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 में 76वीं रैंक हासिल की है। मंगलवार को रिजल्ट घोषित होते ही उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। ससुर ने मिष्ठान वितरित किया। कल्पना रावत मूल रूप से हरियाणा के जिला सोनीपत के गांव जाजल की रहने वाली हैं। कल्पना का विवाह छह दिसंबर 2024 को बीसलपुर की पटेल नगर कलोनी निवासी सेवानिवृत कानूनगो बाबूराम निराला के पुत्र सूर्य प्रताप सिंह के साथ हुआ था। सूर्य प्रताप सिंह वर्तमान में बिहार के जिला रोहतास सासाराम की तहसील डेहरी ऑन सोन में बतौर एसडीएम तैनात हैं। सूर्य प्रताप वर्ष 2021 के आईएएस अधिकारी हैं। कल्पना ने अपने पति के साथ रहकर आईएएस की तैयारी की थी। पढ़ाई में सूर्य प्रताप सिंह ने अपनी पत्नी का काफी सहयोग किया। उन्होंने आईएएस की परीक्षा वर्ष 2024 में दी थी। मार्च 2025 में उनका साक्षात्कार हुआ था। मंगलवार को रिजल्ट घोषित किया तो परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।कल्पना रावत की पढ़ाई दिल्ली एनसीआर में हुई थी। उनकी ससुराल में खुशी का माहौल है। पूरे दिन उनके ससुर को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा । कल्पना ने तीसरे प्रयास में यह परीक्षा पास की है। कल्पना के ससुर सेवानिवृत्ति कनूनगो बाबूराम गंगवार ने खुशी में लोगों को मिष्ठान वितरण किया है। कल्पना के पिता किशन कुमार रावत ठेकेदार हैं। मां अनिल देवी घरेलू महिला है। भाई सुमित सिंह हाई कोर्ट दिल्ली में अधिवक्ता हैं। कल्पना रावत के की ससुराल में सभी लोग शिक्षित हैं। बाबूराम निराला के पुत्र सूर्य प्रताप आईएएस अधिकारी है, दूसरी पुत्र आलोक कुमार बीसलपुर मुंस्फि न्यायालय में पेसकार है। बेटी अदिति गगवार की रुचि थिएटर में है वह चंडीगढ़ में अपनी तैयारी कर रही है। उनका लक्ष्य अभिनय के क्षेत्र में सफलता पाना है। वह अभी अविवाहित हैं।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement