: बीसलपुर तहसील क्षेत्र में जमकर हो रहा अवैध खनन
JS News 24
/
Sat, Oct 19, 2024
/
Post views : 124
पीलीभीत:- जिलाधिकारी के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन व पुलिस अधिकारियों ने खनन माफियाओं पर शिकंजा करना शुरू कर दिया है बीती रात खनन करते समय तीन ट्रैक्टर ट्रॉली तथा एक जेसीबी को कब्जे में लेकर नायब तहसीलदार ने चीनी मिल चौकी पर पुलिस अभिरक्षा में खड़ा कर दिया।
शुक्रवार की रात को पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना मिली कि बीसलपुर तहसील क्षेत्र के गांव सादियां लाडपुर में खनन माफिया खनन कर रहे हैं सूचना पाते ही तत्काल नायब तहसीलदार अवधेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और उन्होंने खनन कर ले जा रही मिट्टी से भरी एक व खनन में प्रयोग हो रही खाली दो ट्रालियों सहित एक जेसीबी मशीन को पकड़ लिया इसके पश्चात नायब तहसीलदार ने पकड़ी गई तीन ट्रैक्टर ट्रालियों को जेसीबी मशीन सहित चीनी मिल पुलिस चौकी की अभिरक्षा में खड़ा करा दिया समाचार लिखे जाने तक उक्त ट्रैक्टर ट्रालियों के चालकों के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत नहीं हो सकी थी।
बीसलपुर एसडीएम से दूरभाष पर वार्ता कि गयी तो उन्होंने बताया है कि मै तहसील दिवस में व्यस्त था मुझे पूछना पड़ेगा।