: सड़क पर कूड़ा डाला तो लगेगा जुर्माना
JS News 24
/
Fri, Aug 29, 2025
/
Post views : 63
पीलीभीत:- जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह पर्यावरण समिति के बैठक में तल्ख़ शब्दों में कहा की सड़क पर कूड़ा डालना अपराध है। अगर किसी गांव की सड़क पर कूड़ा दिखा तो वहा के प्रधान पर जुर्माना लगाया जाएगा। इसी तरह अगर शहरी क्षेत्र या टाउन एरिया में कूड़ा दिखा तो वहा के ईओ एवं सफाई नायक पर कारवाही की जाएगी।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये की वृक्षारोपण एवं पर्यावरण समिति में बड़े पैमाने पर जन भागीदारी होनी चहिये इसके लिए युवा कल्याण अधिकारी नेहरू युवा केंद्र स्काउट गाइड स्वयं सहायता समूहों को भी समिति का सदस्य बनाया जाए साथ ही स्वयं सेवी संस्थाये लायंस क्लब वाल्टन क्लब जे. सी. आई. एवं रोटरी क्लब के प्रतिनिधियों को शामिल करते हुए इसे एक जनआंदोलन बनाया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिये की सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में छात्रों का इको क्लब विकसित किये जाए जिससे विद्यालयों में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण हो सके साथ छात्रों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जा सके। जो छात्र इको क्लब में सक्रिय भूमिका में रहे उन्हें समय समय पर सम्मनित किये जाए। गंगा समिति के नमित सदस्य योगेश्वर सिंह की माँग पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिये चूका के पर्यटन सत्र शुरु होने पर टायगर रिजर्व में सफारी कराने वाली गाड़ियों की एक पार्किंग गोमती उदगम पर भी बनाया जाए। जिससे दूर दराज से आने वाले पर्यटक गोमती जी के प्रति जागरूक हो।
बैठक में राजेंद्र कुमार श्रीवास,प्रभागीय वनाधिकारी भरत कुमार डी के, एडीएम ऋतू पुनिया, उप प्रभागीय वनाधिकारी रमेश चौहान, प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी डॉ प्रदीप कुमार सिंह, कृषि अधिकारी नरेश पाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आलोक कुमार समेत अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे।