17 Apr 2026
Breaking News Exclusive
400 बीघा गेहूं की नरई जली, किसानों का भारी नुक़सान स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को वितरित की गई निशुल्क पुस्तकें दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की हुई मौत गौरव बने वाणिज्य कर अधिकारी युवक ने किशोरी को बहाने से बुलाकर अपने घर में किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज डीएम ने 30 लाख रुपये खाते में आने के मामले में टीम गठित कर जांच कराई शुरू जीएसटी टीम ने सरिया सीमेंट व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर मारे छापे चेकिंग के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार, 5 इंजन और 2 मोटरसाइकिल बरामद रसोई गैस सिलेंडर बुक कराने को उमड़े उपभोक्ता ब्लाक परिसर में समारोह आयोजित कर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी

: सीएचसी में “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” अभियान का शुभारंभ

Share:

पीलीभीत:- सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरखेड़ा में शनिवार को “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” अभियान के तहत विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानन्द ने फीता काटकर किया। उन्होंने विभिन्न स्टॉल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि महिला का स्वस्थ होना परिवार, समाज और राष्ट्र की मजबूती के लिए अनिवार्य है। इसी उद्देश्य से सरकार द्वारा इस विशेष अभियान का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत व्यापक स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

शिविर में जनपद और ब्लॉक स्तर के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने आमजन को परामर्श, उपचार और निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराईं। इनमें डॉ. आशा गंगवार (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. छत्रपाल (बाल रोग विशेषज्ञ), डॉ. पारूल मित्तल (छाती रोग विशेषज्ञ), डॉ. शकील (ईएनटी), डॉ. अरविंद (दंत शल्यक), डॉ. विनीता वर्मा (आयुष), पल्लवी सक्सेना (मानसिक रोग विशेषज्ञ), डॉ. राहुल कुशवाह और देवदत्त गंगवार शामिल रहे।

कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. लोकेश गंगवार, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement