: भगवान कृष्ण की जलविहार शोभायात्रा पर बरसे फूल
JS News 24
/
Wed, Sep 3, 2025
/
Post views : 70
पीलीभीत:- नगर में भगवान कृष्ण की जलविहार शोभायात्रा बैडबाजो के साथ धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने देव स्वरूपों की आरती उतारी।
गत वर्षो की भांति नगर में बुधवार को दोपहर 2:00 बजे बड़ास्थल मंदिर से भगवान कृष्ण की जल विहार शोभा यात्रा प्रारंभ हुई। यात्रा में ठेलों पर बड़ा स्थल मंंदिर और छुटन्नी देवी मंदिर के सिंहासनों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। शोभा यात्रा में भगवान श्रीकृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रही। बाजे-गाजे के साथ निकाली गई यात्रा का रास्ते में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप की पूजा-अर्चना की और आरती उतारी।
प्रमुख मार्गों से होकर यात्रा मोहल्ला दुबे में दुबे सरोवर पर पहुंची जहां भगवान कृष्ण की झांकी को जल विहार कराया गया। इसके उपरांत शोभायात्रा गोविंद आश्रम पर पहुंचकर संपन्न हो गई। यात्रा का नेतृत्व राधा रमन विद्यालय के प्रधानाचार्य बाबूराम शर्मा ने किया। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल यात्रा के साथ रहा। प्रभारी निरीक्षक संजीव शुक्ला सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखे रहे। आयोजन में पूर्व पालिका अध्यक्ष छेदा लाल जायसवाल व सचिन जायसवाल उर्फ राजू का विशेष सहयोग रहा।