JS News 24 / Sat, Nov 1, 2025 / Post views : 1006
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग करने, घरेलू स्तर पर स्वच्छता बनाए रखने, सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग को समाप्त करने, तथा नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए प्रेरित किया गया। कलाकारों ने आकर्षक संवादों और अभिनय के माध्यम से स्वच्छता का संदेश आमजन तक पहुंचाया।
स्थानीय नागरिकों, स्वच्छता कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया और अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान लोगों को यह भी बताया गया कि स्वच्छता न केवल स्वास्थ्य से जुड़ी है, बल्कि यह हमारे समाज कि प्रगति और सम्मान से भी संबंधित है।
नाटक के कलाकारों ने रंग-बिरंगे परिधानों में लोकशैली और आम भाषा का प्रयोग करते हुए नाटक प्रस्तुत किया, जिसे देखकर बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष, बच्चे और युवा इकट्ठा हुए। नाटक के दौरान ढोलक वादन और जन-संवाद के ज़रिए लोगों को समझाया गया कि साफ-सफाई सिर्फ सरकार या सफाईकर्मियों की ज़िम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है।
अंत में सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया और स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आग्रह किया गया।विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन