17 Apr 2026
Breaking News Exclusive
400 बीघा गेहूं की नरई जली, किसानों का भारी नुक़सान स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को वितरित की गई निशुल्क पुस्तकें दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की हुई मौत गौरव बने वाणिज्य कर अधिकारी युवक ने किशोरी को बहाने से बुलाकर अपने घर में किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज डीएम ने 30 लाख रुपये खाते में आने के मामले में टीम गठित कर जांच कराई शुरू जीएसटी टीम ने सरिया सीमेंट व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर मारे छापे चेकिंग के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार, 5 इंजन और 2 मोटरसाइकिल बरामद रसोई गैस सिलेंडर बुक कराने को उमड़े उपभोक्ता ब्लाक परिसर में समारोह आयोजित कर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी

: अवैध लैब सहित छह झोलाछाप डॉक्टरों पर दर्ज हुई प्राथमिकी

Share:
बीसलपुर:- विकासखंड क्षेत्र के गांव रसिया खानपुर में फैले बुखार के बाद गांव पहुंचे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आलोक कुमार को ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बड़ी संख्या में झोलाछाप डॉक्टर तथा अवैध रूप से पैथोलॉजी लैब चल रही है। जो लोगों के स्वास्थ्य खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर लेखराज गंगवार को निर्देशित करते हुए कहा। कि झोलाछाप डॉक्टर और पैथोलॉजी चलाने वालों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाए ।जिसके अनुपालन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर लेखराज गंगवार ने गांव रसिया खानपुर पहुंचकर जब झोलाछाप डॉक्टरों की दुकान तथा पैथोलॉजी लैब पर कार्यवाही करना शुरू की। इससे पहले ही झोलाछाप डॉक्टर तथा पैथोलॉजी स्वामी अपनी दुकान बंद करके भाग गए। इसके बाद डॉक्टर लेखराज ने झोलाछाप डॉक्टर की दुकानों तथा अवैध लैब के फोटो खींचकर प्राथमिकी के साथ लगाकर कोतवाली पुलिस को दिए। जिनमें न्यू लाइफलाइन पैथोलॉजी लैब संचालक जावेद पुत्र एजाज निवासी मोहल्ला ग्यासपुर , अवैध क्लिनिक संचालक डॉक्टर जुल्फिकार पुत्र महमूद खान निवासी ग्राम रढैता, डॉक्टर मोईन पुत्र मोहम्मद खान निवासी ग्राम रढैता बीसलपुर, डॉक्टर मंसूर पुत्र अली अहमद निवासी ग्राम रसिया खानपुर, डॉक्टर यासीन पुत्र छोटे खान निवासी ग्राम रसिया खानपुर के अलावा डॉक्टर उमम निवासी ग्राम रसिया खानपुर के विरुद्ध कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी पंजीकृत कराने के बाद कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement