17 Apr 2026
Breaking News Exclusive
400 बीघा गेहूं की नरई जली, किसानों का भारी नुक़सान स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को वितरित की गई निशुल्क पुस्तकें दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की हुई मौत गौरव बने वाणिज्य कर अधिकारी युवक ने किशोरी को बहाने से बुलाकर अपने घर में किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज डीएम ने 30 लाख रुपये खाते में आने के मामले में टीम गठित कर जांच कराई शुरू जीएसटी टीम ने सरिया सीमेंट व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर मारे छापे चेकिंग के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार, 5 इंजन और 2 मोटरसाइकिल बरामद रसोई गैस सिलेंडर बुक कराने को उमड़े उपभोक्ता ब्लाक परिसर में समारोह आयोजित कर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी

: पीडीए जन जागरण साइकिल यात्रा का दिव्या गंगवार ने किया स्वागत

Share:
पीलीभीत:- पीडीए जन जागरण साइकिल यात्रा पदाधिकारियों द्वारा पूरे प्रदेश में निकाली जा रही है। यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया। जिसके चलते विधानसभा 130 की पूर्व प्रत्याशी व उनके पति समाजसेवी ने साइकिल यात्रा कर रहे पदाधिकारियों का फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया तथा उन्हें जलपान कराया।  पीडीए जन जागरण साइकिल यात्रा पदाधिकारियों द्वारा पूरे प्रदेश में निकाली जा रही है। बरेली से पीलीभीत तक मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड बरेली के जिला उपाध्यक्ष गौरव यादव, हरजीत यादव, हरवेन्द्र यादव, रामजी द्वारा पूरे प्रदेश में जन जागरण यात्रा निकाली जा रही है। बीसलपुर यात्रा आते ही विधानसभा 130 की पूर्व प्रत्याशी, सपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव दिव्या गंगवार व उनके पति समाजसेवी चौधरी प्रदीप सिंह पटेल ने साइकिल यात्रा कर रहे लोगों का फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया तथा उन्हें जलपान कराया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि साइकिल यात्रा 2027 में आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी जाति वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलने का संकल्प लिया गया है। 2027 में सपा मुखिया अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए पूरे प्रदेश में साइकिल यात्रा निकालकर लोगों को जागरुक करने का काम करेंगे। इस मौके पर रुपलाल महातिया, वीरेन्द्र कुमार, राकेश कुमार, अन्नू, पप्पू, मकेश पाठक, ओमप्रकाश, बालकराम गंगवार, हरवेन्द्र यादव, पंकज गंगवार, अनिल गंगवार, राजू गंगवार, अनिल गंगवार, सुनील गंगवार, महावीर, संजय पाठक सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement