: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का मिला शव परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का लगाया आरोप
JS News 24
/
Mon, Oct 27, 2025
/
Post views : 120
बीसलपुर:- तहसील क्षेत्र के ग्राम ढकिया रंजीत निवासी सूरजपाल गंगवार का पुत्र आशीष गंगवार उम्र 28 वर्ष रविवार शाम 4:00 बजे से घर से निकला था परिवार वालों ने देर रात तक युवक की तलाश की लेकिन कोई पता नहीं लग सका जिसके बाद परिजनों ने बताया कि आज सुबह जब वह बीसलपुर कोतवाली में तहरीर लेकर पहुंचे तब उन्होंने बताया कि आशीष का शव बीसलपुर पीलीभीत रोड पर स्थित केकेएस स्कूल के आगे पड़ा मिला है जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव देखकर चीख पुकार शुरू कर दी वहीं परिजनों ने आरोप लगाया कि गांव का ही एक युवक आशीष को फोन करके ले गया था उसने ही उसकी हत्या कर शव फेंका है फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है युवक की मौत के बाद परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है।

p