JS News 24 / Thu, Oct 9, 2025 / Post views : 94
सीओ ने नगर में निरीक्षण के दौरान अनिल गन हाउस, दुर्गा गन हाउस, आयुष गन हाउस, कमल गन हाउस, राकेश गन हाउस तथा मिश्रा गन हाउस पर पहुंचकर वहां मौजूद 12 बोर 32 बोर तथा 315 बोर के कारतूसों का मिलान उनके स्टाक रजिस्टर के विपरीत भंडारित कारतूसों की संख्या से किया। उन्होंने इस दौरान दुकानों पर लाइसेंस धारियों के द्वारा जमा की गई बंदूकों का मिलान भी रजिस्टर से किया। इस दौरान बंदूकों की दुकान के मालिकों ने बताया की बहुत से लाइसेंस धारी उनकी दुकानों पर अपनी बंदूक जमा कर गए हैं। जिनके लिए कई- कई वर्ष बीत गए हैं। उनसे कहने के बाद भी वह अपनी बंदूके नहीं ले जा रहे हैं। सी ओ ने उनकी इस परेशानी का समाधान शीघ्र कराने का आश्वासन दिया।विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन