: प्रधान की दुकानों और मकान पर चला बुलडोजर
JS News 24
/
Tue, Nov 12, 2024
/
Post views : 81
पीलीभीत:- पीलीभीत जिले में आखिरकार हल्का लेखपाल ग्राम प्रधान पर भारी पड़ ही गया अभद्रता किए जाने की वीडियो वायरल होने के बाद प्रधान संगठन ने लेखपाल की एसडीएम से शिकायत की थी, लेकिन कारवाई होने से पहले ही खाद के गड्ढों पर अवैध कब्जे के आरोप में प्रशासन ने मंगलवार को गांव तिलछी पहुंचकर मुस्लिम महिला प्रधान की सभी दुकानें और मकान के कुछ हिस्से को बुलडोजर से धराशाई करा दिया।
बीसलपुर तहसील क्षेत्र कि ग्राम पंचायत तिलछी में गाटा संख्या 231 जो कि खाद के गड्ढों के लिए सुरक्षित जमीन है इस जमीन पर करीब तीन दशक पहले से ही गांव निवासी मोहम्मद हनीफ परिवार समेत रहता आ रहा है मोहम्मद हनीफ की पत्नी जैकब बानो गांव की मौजूदा प्रधान भी हैं आरोप है कि इन्होंने उक्त गड्ढों की जमीन पर अवैध कब्जा करके दुकानों और मकान का निर्माण कराया हुआ है बता दें कि पिछले महीने राजस्व प्रशासन की ओर से जमीन से बेदखली के नोटिस भी जारी किए गए थे, जिस पर प्रधान पक्ष ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर रखी है 13 नवंबर को सुनवाई होनी है लेकिन प्रशासन ने इससे पहले ही कार्यवाही कर दी मंगलवार को एसडीएम नागेंद्र पांडेय के आदेश पर तहसीलदार की अगवाई में पहुंची राजस्व टीम ने आरोपी प्रधान के मकान परिसर में बनी सभी दुकानों में रह रहे किराएदारों से सामान निकलवाया और उसके बाद जेसीबी बुलाकर दुकानों को ध्वस्त करा दिया इतना ही नहीं दुकानों के साथ ही प्रधान के आवास के कुछ हिस्से को भी धराशाई कराया बुलडोजर की कार्रवाई में कुल 11 दुकानें और प्रधान के आवास के कुछ हिस्से पर कार्रवाई अमल में लाई गई उधर प्रधान पति हनीफ खां एवं उनके पुत्रों की तहसीलदार से उस वक्त तीखी नोक झोक हो गई, जब प्रधान की दुकानों को तोड़ने के बाद अन्य बिरादरी के लोगों को कब्जा मुक्त कराने का नंबर आया, तो तहसीलदार ने बाद में बुलडोजर की कार्यवाही करने की बात कहकर टाल दिया जिससे प्रधान पक्ष भड़क गया, लेकिन मौके पर मौजूद भारी पुलिस फोर्स की वजह से मामला शांत रहा उधर प्रधान पति मोहम्मद हनीफ का यह भी कहना है कि हल्का लेखपाल विदित गंगवार ने पिछले महीने उनसे अभद्रता की थी, जिसकी वीडियो भी वायरल हुई, और एसडीएम से मामले की प्रधान संगठन के पदाधिकारियों के साथ जाकर शिकायत भी की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की उल्टे लेखपाल ने बदले की भावना से उसके खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई कराई है।
अन्य कब्जेदारों पर मेहरबानी क्यों?
प्रधान पति मोहम्मद हनीफ ने कहा कि गांव के कुछ अन्य लोग भी सरकारी जमीन पर कब्जा किए हुए हैं, लेकिन उनके खिलाफ राजस्व प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की मुस्लिम होने की वजह से उसके खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई की गई है जो की पूरी तरह पक्षपात पूर्ण है प्रधान पति ने यह आरोप लगाया कि हल्का लेखपाल ने तालाब की जमीन पर भी अवैध कब्जा करा रखा है, जिस पर मौजूदा वक्त में गन्ने की फसल खड़ी है खेल के मैदान और आरआरसी सेंटर जिस जगह पर बन रहा है, वहां भी लेखपाल ने अवैध कब्जे करा रखे हैं, उन्हें हटवाने की कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
प्रधानमंत्री आवास भी बने हैं गड्ढों की जमीन पर
गांव तिलछी में गाटा संख्या 231 की जमीन पर गांव के ही कई लोगों के प्रधानमंत्री आवास भी बने हुए हैं हालांकि राजस्व प्रशासन की ओर से नोटिस इन लोगों को भी भेजे गए है जिस पर हुसैनी बेगम, असलम राजी समेत लोगों का कहना है कि अगर बुलडोजर की कार्रवाई हुई तो वह लोग न केवल बेघर हो जायेंगे, बल्कि सरकारी धन की भी बर्बादी होगी उधर कब्जेदारों का कहना है कि उन लोगों को नोटिस सिर्फ चार दिन पहले ही मिले थे, और अचानक आज बुलडोजर की कार्रवाई कर दी गई।
वर्जन
एसडीएम के आदेश पर मंगलवार को राजस्व टीम के साथ खाद के गड्ढों की जमीन पर हुए अवैध कब्जे को हटवाने की कार्यवाही अमल में लाई गई है शेष कब्जे को एकाद दिन में हटवाया जाएगा।
कर्म सिंह चौहान तहसीलदार बीसलपुर