: इको कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
JS News 24
/
Fri, Oct 27, 2023
/
Post views : 73
पीलीभीत - बीसलपुर बरेली रोड पर देर रात्रि इको कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई वहीं मृतक के शव की पुलिस ने कार्रवाई पूर्ण करने के बाद पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है।
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नवदिया भगत निवासी त्रिलोकी नाथ पुत्र यादराम उम्र 25 वर्ष बृहस्पतिवार की शाम 6:00 बजे बीसलपुर रामलीला मेले में रावण वध लीला देखने आया था वह लीला देखने के बाद बाइक द्वारा वापस अपने गांव जा रहा था वह जैसे ही बीसलपुर बरेली रोड पर स्थित ग्राम मंडरा सुमन गांव के पास पहुंचा वैसे ही विपरीत दिशा से आ रही इको कार से उसकी बाइक टकरा गई टक्कर लगते ही बाइक सवार युवक रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया घायल युवक को 108 एंबुलेंस से बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया वहीं घटना की सूचना परिवार वालों को मिलते ही परिवार वाले बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां पर परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है वही सीएचसी पहुंची पुलिस ने युवक के शव की कार्यवाही पूर्ण करने के बाद पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है वहीं बताया जा रहा है मृतक का विवाह लगभग डेढ़ साल पहले प्रीति के साथ हुआ था पति की मौत की सूचना मिलते ही पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है वही टक्कर मारकर इको कार चालक मौके से फरार हो गया फिलहाल पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।