17 Apr 2026
Breaking News Exclusive
400 बीघा गेहूं की नरई जली, किसानों का भारी नुक़सान स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को वितरित की गई निशुल्क पुस्तकें दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की हुई मौत गौरव बने वाणिज्य कर अधिकारी युवक ने किशोरी को बहाने से बुलाकर अपने घर में किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज डीएम ने 30 लाख रुपये खाते में आने के मामले में टीम गठित कर जांच कराई शुरू जीएसटी टीम ने सरिया सीमेंट व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर मारे छापे चेकिंग के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार, 5 इंजन और 2 मोटरसाइकिल बरामद रसोई गैस सिलेंडर बुक कराने को उमड़े उपभोक्ता ब्लाक परिसर में समारोह आयोजित कर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी

: किसानों की समस्याओं पर बरखेड़ा विधायक की पहल, केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

Share:

पीलीभीत:- हाल ही में आई बाढ़ और लगातार बारिश से किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बुरी तरह प्रभावित हुई है। ऐसे गंभीर हालात में बरखेड़ा विधायक एवं महामंडलेश्वर स्वामी प्रवक्तानंद महाराज ने दिल्ली जाकर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट कर किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।

विधायक ने क्या कहा 

प्रवक्तानंद महाराज ने मंत्री से कहा कि केवल राहत वितरण से किसानों की समस्याओं का समाधान संभव नहीं है। किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आधुनिक तकनीक, जैविक खेती, उन्नत बीज और वैज्ञानिक सिंचाई प्रणाली को बढ़ावा देना होगा। खेती को आपदा-रोधी और लाभकारी बनाए बिना हर साल आने वाली बाढ़ और बारिश किसानों को संकट में धकेलती रहेगी।

केन्द्रीय मंत्री ने दिया आश्वासन 

केंद्रीय कृषि मंत्री ने विशेष परियोजना बनाकर किसानों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। हालांकि किसानों का मानना है कि अब तक कई आश्वासन दिए गए हैं, लेकिन वे केवल कागजों तक ही सीमित रह जाते हैं। किसानों की वास्तविक अपेक्षा है कि योजनाएं धरातल पर उतरें और उनकी आमदनी में ठोस बदलाव लाएं।

जनता कि अपील 

इस दौरान प्रवक्तानंद महाराज का सक्रिय रहना और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार किसानों की मदद करना उनकी संवेदनशीलता और सेवाभाव का परिचायक माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि राजनीति केवल भाषणों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि जनता की समस्याओं को सीधे महसूस कर उनके समाधान की दिशा में प्रयास होना चाहिए।

विधायक कि पहल पर भरोसा 

कृषि और किसान आज जलवायु परिवर्तन, बाजार की अस्थिरता और प्राकृतिक आपदाओं के दबाव में हैं। ऐसे में पीलीभीत से उठी यह पहल न केवल स्थानीय किसानों के लिए बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी सकारात्मक संदेश देती है। अब किसानों को उम्मीद है कि सरकार प्रवक्तानंद महाराज की इस पहल को गति देगी और राहत से आगे बढ़कर स्थायी समाधान उपलब्ध कराएगी।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement