JS News 24 / Sat, Oct 4, 2025 / Post views : 163
़
आज दोपहर बाद अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रितु पुनिया एसडीएम नागेंद्र पांडे के साथ गांव रसिया खानपुर पहुंची और उन्होंने ग्राम वासियों से उनके हाल-चाल पता किए। उसके पश्चात उन्होंने गांव का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गांव में अधिक गंदगी पाए जाने पर ग्राम प्रधान रशीद मियां तथा सचिव जाकिर अली से कड़ी नाराजगी व्यक्त की। इसके पश्चात उन्होंने सार्वजनिक शौचालय देखा। जहां शौचालय की स्थिति खराब होने पर उन्होंने सचिव जाकिर अली की फटकार लगाई। अपर जिलाधिकारी ने प्रधान की शिकायत पर आंगनवाड़ी केंद्र परिसर में पड़ी गंदगी तथा ग्रामीणों द्वारा किये गए अतिक्रमण को तत्काल सचिव को हटाने के आदेश दिए साथ-साथ एसडीएम नागेंद्र पांडे से उनके विरुद्ध कार्यवाही को भी कहा। उन्होंने गांव में स्थित पंचायत सचिवालय का भी निरीक्षण किया। तथा पंचायत भवन देखकर संतोष व्यक्त किया।विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन