: कश्मीर की वादियां छोड़ तराई के गलियारे आई महिला
JS News 24
/
Sun, Dec 1, 2024
/
Post views : 69
Pilibhit :- बीसलपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की इंस्टाग्राम पर कश्मीर की महिला से हुई वार्ता के बाद प्रेम प्रसंग इतना परवान चढ़ा कि महिला अपने 6 वर्षीय पुत्र व पति को छोड़कर उसके गांव आकर रहने लगी जम्मू कश्मीर से आई पुलिस ने महिला के बयान लेने के बाद उसे गांव की एक महिला के सुपुर्द कर दिया है।
जम्मू कश्मीर की वादियों में रहने वाली एक महिला को क्षेत्र के लौगाह गांव के गलियारे इतने पसंद आए कि वह अपने पति व 6 वर्षीय के बच्चे को छोड़कर कश्मीर से ग्राम लौगाह चली आई जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर के जनपद कुबुआ के कस्बा वसौली निवासी विजय कुमार के साथ पूजा देवी का विवाह लगभग 7 वर्ष पूर्व हुआ था उसके विवाह के बाद एक पुत्र दक्ष हुआ जो लगभग 6 वर्ष का है उक्त पूजा देवी की इंस्टाग्राम पर बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लौगाह निवासी रचित से मित्रता हो गई और यह मित्रता प्रेम प्रसंग में बदल गई जिसके चलते महिला पूजा देवी दो माह पूर्व उसके गांव आ गई इधर पूजा देवी के पति विजय कुमार ने बसौली थाने में अपनी पत्नी पूजा देवी की गुमशुदी की प्राथमिकी पंजीकृत कराई थी जम्मू कश्मीर की पुलिस को सूचना मिलते ही वह आज दोपहर कोतवाली आ धमकी और कोतवाली से पुलिस को लेकर क्षेत्र के ग्राम लौगाह पहुंच गई जहां उसने रचित के घर से पूजा देवी को बरामद कर अपने साथ कोतवाली ले आई कोतवाली में आने के बाद उक्त पूजा देवी ने अपने घर जाने से स्पष्ट इनकार कर दिया पुलिस ने उसके बयान दर्ज करने के बाद पूजा देवी को ग्राम लौगाह की शकुंतला देवी की सुपुर्दगी में दे दिया है पुलिस आगे कार्यवाही कर रही है।