06 Jun 2026
Breaking News Exclusive
टोल कर्मियों द्वारा पीछा करने व शोर मचाने पर इंजीनियर को पिटाई कर छोड़ा नहर में नहाते समय दो युवकों की डूब कर मौत 400 बीघा गेहूं की नरई जली, किसानों का भारी नुक़सान स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को वितरित की गई निशुल्क पुस्तकें दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की हुई मौत गौरव बने वाणिज्य कर अधिकारी युवक ने किशोरी को बहाने से बुलाकर अपने घर में किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज डीएम ने 30 लाख रुपये खाते में आने के मामले में टीम गठित कर जांच कराई शुरू जीएसटी टीम ने सरिया सीमेंट व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर मारे छापे चेकिंग के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार, 5 इंजन और 2 मोटरसाइकिल बरामद

: रिश्तेदारी में आए किशोर की ट्रक से दबकर मौत

Share:
पीलीभीत :- ट्रक मैकेनिक की दुकान पर ट्रक बैक करते समय एक किशोर की दबाकर मौत हो गई किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को कस्टडी में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।   बीसलपुर नगर के मोहल्ला ग्यासपुर निवासी जावेद की बीसलपुर किसान सहकारी चीनी मिल के सामने टायरों की दुकान है। उसकी दुकान पर उसके साडू का लड़का जाबिर पुत्र शानू उम्र लगभग 17 वर्ष निवासी हरदुईया तहसील नवाबगंज जिला बरेली अपनी मौसी के यहां रिश्तेदारी में आया हुआ था। वह आज सुबह लगभग 10:00 बजे दुकान पर खाना लेकर आया था। वह खाना देने के बाद दुकान के बाहर पड़े तखत पर बैठा था इसी दौरान दुकान पर एक ट्रक में काम चल रहा था। ट्रक चालक द्वारा ट्रक बैक करते समय किशोर ट्रक से दब गया आनन-फानन में ट्रक को आगे बढ़ाकर किशोर को बाहर निकाला तब तक किशोर बुरी तरह से घायल हो चुका था। घायल किशोर को नगर के एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने उसे बरेली के लिए रेफर कर दिया बरेली ले जाते समय रास्ते में ही किशोर ने अपना दम तोड़ दिया किशोर की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया घटना की सूचना बीसलपुर कोतवाली पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को अपने कब्जे में ले लिया फिलहाल पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार की ओर से अभी तक कोई भी तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement