17 Apr 2026
Breaking News Exclusive
400 बीघा गेहूं की नरई जली, किसानों का भारी नुक़सान स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को वितरित की गई निशुल्क पुस्तकें दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की हुई मौत गौरव बने वाणिज्य कर अधिकारी युवक ने किशोरी को बहाने से बुलाकर अपने घर में किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज डीएम ने 30 लाख रुपये खाते में आने के मामले में टीम गठित कर जांच कराई शुरू जीएसटी टीम ने सरिया सीमेंट व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर मारे छापे चेकिंग के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार, 5 इंजन और 2 मोटरसाइकिल बरामद रसोई गैस सिलेंडर बुक कराने को उमड़े उपभोक्ता ब्लाक परिसर में समारोह आयोजित कर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी

: नगर में शानो शौकत के साथ निकाला गया जुलूस-ए-गौसिया

Share:
बीसलपुर:-  नगर में जुलूस-ए-गौसिया कादरी रजाकार सोसाइटी के नेतृत्व में अकीदत के साथ निकाला गया जिसमें भारी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने जुलूस में पहुंचकर फैजाने गौस आजम हासिल किया। जुलूस ईदगाह चौराहा स्थित सैय्यद साहब की मजार से शुरू होकर अपने निर्धारित रास्तों से होकर वापस ईदगाह चौराहे पर ही आकर संपन्न हुआ। सुरक्षा की दृष्टी से पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा। नगर में ग्यारहवीं शरीफ के मौके पर हर साल की तरह इस साल भी जुलूस-ए-गौसिया अकीदत के साथ निकाला गया। फज्र की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग ईदगाह चौराहे पर स्थित दरगाह हज़रत सैयद मर्द साहब पर आकर इकट्ठा हुए वहां से जुलूस शुरू हुआ जिसके बाद जुलूस मोहल्ला ग्यासपुर, तहसील रोड, कुरेशियो वाली गली, शाहजहांपुर रोड, से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर नूर अहमद की गली से होता हुआ पकड़ नीचे पहुंचा इसके बाद जुलूस सब्जी मंडी से होता हुआ पूर्व मंत्री अनीस अहमद खान के आवास होता हुआ भोगापुर चौराहे पर होता हुआ शहंशाह बीसलपुर सरकार गाजी कमाल शाह मियां की दरगाह पर पहुंचा वहां पर जुलूस में शामिल लोगों ने सलातो सलाम पढ़ा एवं देश में अमन शांति के लिए दुआ की इसके बाद जुलूस सिंघय्या रोड से होता हुआ शाहजहांपुर रोड पर पहुंचा और ईदगाह चौराहे पर आकर संपन्न हुआ। जुलूस में सरकार गौसे आजम का जिक्र लगातार होता रहा और उलेमाओं ने गौसे आजम के बारे में लोगों को बताया। इस मौके पर कारी मुस्ताक, हाफिज शकील, हाफिज आसिफ, नईम राजा, मोहम्मद वसीम, डॉक्टर आफाक, मोहम्मद शारिक , शाहिद खान,मोहम्मद तौसीफ, मुक्तादिर हयात खान, मोहम्मद खालिद उर्फ शीबू शारिक शेख साहित सैकड़ो की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन भी लगातार जुलूस के साथ चलता रहा ।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement