: पीलीभीत शाहजहांपुर हाइवे पर हुआ भीषण सड़क हादसा
JS News 24
/
Sun, Jan 12, 2025
/
Post views : 151
पीलीभीत:- पीलीभीत जिले के गाँव रोहनिया के निकट आमने-सामने ट्रक की टक्कर में एक ट्रक चालक की मौत हो गई सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बीसलपुर शाहजहांपुर रोड पर स्थित गांव चठिया के निकट रविवार सुबह आमने-सामने से दो ट्रकों में जबरदस्त टक्कर हो गई जिसके चलते एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए बीसलपुर समुदाय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहाँ उपचार के दौरान डॉक्टर ने ट्रक चालक साजिद हुसैन को मृत घोषित कर दिया बताया जा रहा है। कि ट्रक चालक साजिद हुसैन पुत्र इरशाद हुसैन 25 वर्षीय निवासी रसिया खानपुर थाना बीसलपुर सुबह करीब 3:30 बीसलपुर से निगोही अपने ट्रक पर गिट्टी लेकर जा रहा था उसी दौरान जैसे ही गांव चठिया के निकट पहुंचा तभी विपरीत दिशा से ट्रक चालक रेहान पुत्र एहसान गाँव नगली थाना पखवाड़ा जनपद मुरादाबाद ट्रक लेकर आ रहा था और दोनों ट्रकों में जबरदस्त टक्कर हो गई जिसमें साजिद हुसैन की उपचार के दौरान मौत हो गई वहीं दूसरा ट्रक चालक रेहान मौके से फरार हो गया फिलहाल पुलिस ने दोनों ट्रकों को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी सूचना मिलते ही परिजन के घर में कोहराम मच गया।